रेवाड़ी में महेश हत्याकांड: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सात आरोपी दबोचे

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देश में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना जाटूसाना पुलिस ने महेश हत्याकांड का खुलासा कर 24 घंटे के अंदर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी गांव नैनसुखपुरा निवासी नसीब, संदीप, महाबीर, रामकुमार, जगदीश, गजराज व धर्मेंद्र हैं।

 

जांचकर्ता ने बताया कि गांव नैनसुखपुरा निवासी मुखत्यार सिंह ने शिकायत में कहा कि 10/11 दिसंबर की रात वह खाना खाकर सोने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही महाबीर व उसके परिवार के सदस्यों ने जमीनी विवाद के चलते उसके भाई महेश व परिवार के अन्य सदस्यों पर घर में घुसकर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह व परिवार के बाकी सदस्य महेश को बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।

 

हमले के दौरान महेश गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पड़ोसी राजबीर व दिनेश उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मुखत्यार सिंह के बयान के आधार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।

 

थाना जाटूसाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरवार को मामले में शामिल सातों आरोपियों नसीब, संदीप, महाबीर, रामकुमार, जगदीश, गजराज व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129