थाना धारूहेड़ा पुलिस ने वर्ष 2016 के चोरीशुदा मोटरसाईकिलो पर फर्जी नम्‍बर प्लेट, ईन्जन, चैसिस नम्बर लगाकर इस्‍तेमाल करने के एक पुराने मामले में तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने चोरीशुदा मोटरसाईकिलो पर फर्जी नम्‍बर प्लेट, ईन्जन, चैसिस नम्बर लगाकर इस्‍तेमाल करने के वर्ष 2016 के एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्‍त तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्‍थान के जिला भरतपुर के गांव काबन का बास निवासी मौसम के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि दिनांक 22.11.2016 को पुलिस ने चैकिंग के दौरान धारूहेड़ा के सुभाषचन्द्र बोस चौक पर दो संदिग्‍ध मोटरसाईकिल सवार व्‍यक्तियों को चैक किया गया था। जिनकी मोटरसा‍ईकिल की चैकिंग से पाया गया कि दोनो मोटरसाईकिलों की नम्‍बर प्‍लेट पर एक ही नम्‍बर थे। ईन्जन व चैसिस नम्बर भी हूबहू एक जैसे ही गुदे हुए थे तथा RC व इन्शोरेन्श भी एक जैसी ही थी। पूछताछ पर दोनो आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला धौलपुर के गांव गोगली निवासी ओमप्रकाश व राजस्‍थान के ही जिला भरतपुर के गांव सुन्‍दरावली निवासी गजराज के रूप में हुई। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था तथा आरोपियों से 4 मोटरसाईकिल भी बरामद की थी। दोनो आरोपियों से पूछताछ के दौरान राजस्‍थान जिला भरतपुर के गांव काबन का बास निवासी मौसम का नाम सामने आने पर पुलिस आरोपी मौसम की तलाश में जुटी हुई थी। जिसको शनिवार सांय धारूहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ पर सामने आया कि उसने चोरीशुदा मोटरसाईकिलें खरीदकर उन पर रेती मारकर फर्जी ईंजन व चैचिस नम्‍बर लगाकर आरोपियों मोटरसाईकिलें बेची थी। आरोपी को आज न्‍यायालय में पेश करके आगामी पूछताछ बारे एक दिन के पुलिस रिमाण्‍ड पर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129