जर्रे-जर्रे में है झांकी भगवान की’ कार्यक्रम 31 अगस्त को पंजाबी धर्मशाला में

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में ‘जर्रे-जर्रे में है झांकी भगवान की’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 31 अगस्त को प्रातः 7 बजे पंजाबी धर्मशाला, रेवाड़ी में किया जाएगा।

 

संयोजक दिनेश कपूर ने बताया कि इस अवसर पर आईएमए जिला रेवाड़ी के पूर्व प्रधान डॉ. दीपक यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि डॉ. श्रीमती नीरज यादव, सचिव आरओजीएस रेवाड़ी विशिष्ट अतिथि होंगी।

 

संस्था की ओर से नेहा शर्मा (प्रधान रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन), दिनेश राजपाल (अध्यक्ष बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट), रमेश सचदेवा (संरक्षक भारत विकास परिषद) एवं अनुकूल शर्मा (सचिव रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन) का विशेष अभिनंदन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में भक्ति रस से ओत-प्रोत मधुर भजनों की प्रस्तुति होगी, जिसमें साधक तालियों की मधुर थाप के साथ आनंद लेंगे। उल्लेखनीय सेवा कार्य करने वाले सहयोगियों को विशेष सम्मान भी प्रदान किया जाएगा।

 

कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद् डॉ. बलबीर अग्रवाल, समाजसेवी राजेन्द्र गेरा, महिला प्रधान निशा सीकरी, संयोजक शशि जुनेजा एवं शिक्षाविद् मधु गुप्ता सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129