डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, परिवहन सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक हुई सम्पन्न,निर्देश जारी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा, परिवहन सुरक्षा एवं विद्यालय सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा दुर्घटनाओं को कम करने तथा यातायात को सुगम बनाने पर बल दिया गया।

बैठक में निर्देशित दिए गए की हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए तथा सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या को कम करने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट न लगाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाए। एआरटीओ को निर्देशित किया गया की 10 से अधिक चालान वाले वाहनों की सूची तैयार कर उन्हें ब्लैक लिस्ट/

सीज किए जाने की कार्यवाही की जाए। बैठक में उपस्थिति NHAI के प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए की NH -30 पर बनाए गए अवैध कटों को तत्काल बंद कराया जाए तथा मार्थ के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि NH -730c पर चिन्हित

दुर्घटना संभावित स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, थर्मोप्लास्टिक पेंट तथा साइन बोर्ड लगवाई जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपीआरए दीक्षा भंवरे, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129