रामबेटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस

मनोज शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

 

मैनपुरी। नगर के आगरा रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के निकट रामबेटी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडे को सलामी दी और सभी लोगों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम के आरंभ में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना का गुणगान किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा अनेको रंगारंग एवं देश प्रेम से ओतप्रोत मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनकी सभी दर्शकों ने सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से भरा होता है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आज़ादी दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस दिन के ऐतिहासिक महत्व को हम सभी को ध्यान में हमेशा रखना चाहिए।

विद्यालय की निदेशिका शालिनी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भारत हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाता है, जो 1947 में ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिलने की याद में मनाया जाता है। यह सिर्फ एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं, बल्कि उन शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर हमें आज़ादी दिलाई। यह दिन छात्रों के लिए भी खास महत्व रखता है, क्योंकि इसी अवसर पर उन्हें देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और वीरों की गाथाओं से परिचित कराया जाता है। आज के दिन स्कूलों और कॉलेजों में भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ, देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए होता है, जिससे नई पीढ़ी में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना जागृत हो।

कार्यक्रम का संचालन स्वाति यादव ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की कॉर्डिनेटर प्राची चौहान,शिक्षिका अक्षिता शाक्य, अंजली,पूनम तोमर,रश्मि कुलश्रेष्ठ, मनोरमा पांडे,नेहा पल,नीलम आदि समस्त स्कूल स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया एवं कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक अभिभावकगण व छात्राएं तनु,मानवी, प्रियांशी, अवंतिका,जिज्ञआशी,सना, सिमरन, मानसी, मंतशा, अर्पिता एवं छात्र हुसैन,सैफ,रुद्र,शौर्य, मयंक, आयुष,विवेक,गुल्लू,आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129