आइजीयू में मनाया 76वां वन महोत्सव

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

प्रकृति संरक्षण से ही संभव है,मानव जीवन की रक्षा – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

 

*जीवन में पेड़ों का है महत्वपूर्ण स्थान: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव*

 

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में आज 76वां वन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को प्रदेशव्यापी जन आंदोलन का रूप दिया गया है। रेवाड़ी के हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।

 

कृषि मंत्री ने कहा कि पहले गांवों में हर घर में पेड़ और पशु हुआ करते थे, और गर्मी के दिनों में लोग पेड़ों की छांव में विश्राम करते थे। आधुनिकता की दौड़ में इन परंपराओं को छोड़ देने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल इस अभियान के तहत प्रदेश में 1 करोड़ 87 लाख पौधे लगाए गए, जबकि इस वर्ष 2 करोड़ 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। दक्षिण हरियाणा की अरावली पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने के लिए “हरित अरावली कार्य योजना” भी शुरू की गई है।

 

इस अवसर पर कृषि मंत्री ने विद्यार्थियों और नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने और विदेशी वस्तुओं से दूरी बनाने का आह्वान किया।

 

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि हरियाणा में इस समय केवल 7% क्षेत्र में ही हरियाली है। प्रकृति से दूरी बनाकर मानव जीवन संभव नहीं है। पेड़ों से ही हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलती है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है।

 

कुलपति डॉ. असीम मिगलानी ने बताया कि वनों की कटाई से 11% गैस उत्सर्जन हो रहा है और दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के सहयोग से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है।

 

रेवाड़ी के उप वन संरक्षक दीपक पाटिल ने जानकारी दी कि जिले के औद्योगिक क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों और सरकारी स्कूलों में अब तक 3 लाख पौधे वितरित किए जा चुके हैं। वन महोत्सव के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, वन विभाग के रेंज ऑफिसर कमल यादव, रेंजर प्रेम सैनी, मीरपुर की सरपंच संजू यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजकीय विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129