गणेश पूजन बिना पूर्ण नहीं कोई कार्य—संत प्रशांत जी की वाणी से झूमे श्रद्धालु

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर – श्रावण मास के पावन अवसर पर खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में जारी श्री स्कंद शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्यासपीठ पर काशी से पधारे संत प्रशांत प्रभु जी महाराज की वाणी ने कथा के प्रत्येक श्रोता के हृदय को छू लिया।

 

आज के दिन व्यासपीठ पूजन का पुण्य अवसर विश्वमोहन बाजपेई, नीरज वाजपेयी, श्री दत्त शुक्ला एवं मुनेश्वर सिंह को प्राप्त हुआ। पूजन बनारस से पधारे आचार्य विवेकानंद शास्त्री एवं आचार्य कार्तिकेय द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया।

 

गणेश पूजन प्रसंग – बुद्धि, सफलता और विघ्नहर्ता का संदेश

 

कथा के दौरान संत प्रशांत प्रभु जी महाराज ने भक्तों को शिव महापुराण का सार सुनाते हुए गणेश पूजन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा—”प्रिय जिज्ञासुओं, शिव महापुराण का यही सार है कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं। सृष्टि के आरंभ में भगवान शिव ने उन्हें देवताओं के विघ्न दूर करने हेतु उत्पन्न किया।”

 

उन्होंने बताया कि जब देवताओं ने लोक परिक्रमा का संकल्प लिया, तब गणेश ने माता-पिता की परिक्रमा कर समस्त लोकों का पुण्य अर्जित किया। उनकी बुद्धिमानी से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें सर्वप्रथम पूज्य होने का वरदान दिया।

 

संत महाराज ने कहा कि कोई भी शुभ कार्य हो—यज्ञ, विवाह या व्यापार—गणेश पूजन के बिना पूर्ण नहीं होता। जो गणेश की भक्ति करता है, उसके समस्त विघ्न दूर होते हैं, बुद्धि का विकास होता है और हर कार्य सिद्ध होता है। उन्होंने भक्तों से आह्वान किया “सदा श्री गणेश का स्मरण करो। दूर्वा और मोदक उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। सरल मन से उनका पूजन तुम्हें हर बाधा से मुक्ति देगा।”

 

कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंच पर मुनेश्वर सिंह (ब्लॉक प्रमुख सिधौली), डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, हरि शुमरन दीक्षित, श्रेय मिश्रा, अशोक ठेनुआ (जिला प्रचारक बीसलपुर), नरेश चंद शर्मा, विष्णु मिश्रा, वेदप्रभा बाजपेई, नलिनी ओमर, ममता सिंह, मिथिलेश मिश्रा, प्रभा मिश्रा, चंद्रकला राजेश्वरी मिश्रा, रचना अवस्थी, संतोष शुक्ला, साक्षी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।

 

कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत प्रशांत प्रभु जी महाराज की वाणी को ध्यानपूर्वक सुना और गणेश पूजन के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129