प्रदेश के ऊर्जा नगर विकास मंत्री के विरोध पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने ली चुटकी 

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

पार्टी की अंतर्कलह खुल कर आई सामने

 

महिलाओं के साथ धक्का मुक्की करने वाले पुलिस कर्मी पर कार्यवाही की कि मांग

 

 

 

मथुरा। मथुरा जनपद में बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहते उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री के दौरे के दौरान हुई विरोध की कार्यवाही पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस पार्टी के मथुरा महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह विरोध भाजपा की अंतर्कलह को उजागर करने का कार्य करता है भारतीय जनता पार्टी वर्तमान समय में मथुरा में अपनी हार होने का अनुमान लगा चुकी है इसी कारण किसी ना किसी के सर ठीकरा फोड़ना चाहती है।

प्रदेश सरकार के मंत्री मथुरा की जनता को करोड़ों रुपए की सौगात का लोकार्पण करने आए पर हर जगह उनका विरोध होता दिखाई दिया, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में कोरिडोर निर्माण के चलते महिलाओं ने विरोध किया वही खुद पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी के लोगों के द्वारा भी विरोध किया इससे जनता को पता चल गया कि भाजपा में अंदरूनी कलह पनप रहा है। मथुरा वृंदावन विधायक श्रीकांत शर्मा का ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के कार्यक्रम से नदारत रहना इस बात को और अधिक मजबूत करता है।

योगी आदित्यनाथ सरकार में महत्वपूर्ण मंत्री मंडल में जगह बनाने वाले ए के शर्मा के कार्यकाल में ऊर्जा और शहरी विकास के मामले में मथुरा के साथ सौतेला व्यवहार भी किया जा रहा है ना विद्युत व्यवस्था सुद्रण है ना नगर में साफ सफाई की व्यवस्था सुद्रण है सड़को पर गंदगी का अंबार लगा रहता है मथुरा की जनता लगातार इन दोनों विभागों के कार्यों से नाराज चल रही है, उसी के चलते जनता को विरोध करना चाहिए था वह समझ में आता है पर पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी के लोगों द्वारा ही विरोध करना सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।

महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में महिलाओं के साथ पुलिस अधिकारी के द्वारा किए गए बर्ताव पर रोष व्याप्त करते हुए कहा योगी आदित्यनाथ महिला सम्मान की बड़ी बड़ी बात करते हैं उन्हीं के मंत्री के सामने मथुरा पुलिस का अधिकारी महिलाओं के साथ धक्का मुक्की करता है मंत्री एक बार भी अधिकारी को नहीं रोकते इससे भाजपा सरकार की महिलाओं के प्रति किस प्रकार की विचारधारा है उसे साबित करता है योगी आदित्यनाथ सरकार अगर वास्तविक रूप से महिला सम्मान की बात करते हैं तो महिलाओं पर धक्का मुक्की करने वाले पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही कर महिलाओं से माफी मांगने का कार्य करें।

महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ मैदान में उतर कर विरोध करने को मजबूर होगी पार्टी जमकर इस तरह के कृत्य का विरोध करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129