साइबर अपराध से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड अपनाएं : एसपी हेमेन्द्र मीणा

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

ठगी से पीड़ित होने पर तुरंत करें 1930 पर कॉल या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज

 

रेवाड़ी। आज के डिजिटल युग में जहां हर कार्य इंटरनेट और मोबाइल के माध्यम से संपन्न हो रहा है, वहीं साइबर अपराध के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेन्द्र कुमार मीणा ने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि कमजोर पासवर्ड रखना साइबर अपराध को आमंत्रण देना है। साइबर हमलों से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड बेहद जरूरी है।

 

एसपी मीणा ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी न बरतने पर लोग आसानी से ठगी के शिकार हो जाते हैं। साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देते हैं और उनसे पैसे हड़प लेते हैं।

 

*उन्होंने आमजन को कुछ अहम सुझाव देते हुए कहा:*

 

1. अपने बैंकिंग, सोशल मीडिया और अन्य इंटरनेट मीडिया खातों को मजबूत पासवर्ड के साथ सुरक्षित करें।

 

2. हर अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें और एक ही पासवर्ड का बार-बार उपयोग न करें।

 

3. डेट ऑफ बर्थ, कीबोर्ड की सीधी पंक्तियों या परिवार के नाम आदि का पासवर्ड में उपयोग न करें।

 

4. मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (MFA) का उपयोग करें।

 

5. ओटीपी, बैंकिंग विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।

 

6. एप डाउनलोड करते समय सतर्क रहें और केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।

 

7. टोल फ्री सर्विस नंबर गूगल पर सर्च करते समय सावधानी बरतें, केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही नंबर लें।

 

*अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत निम्न माध्यमों से शिकायत करें:*

 

*राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर : 1930*

 

*एनसीआरपी पोर्टल : www.cybercrime.gov.in*

 

*नजदीकी थाना या साइबर हेल्प डेस्क पर जाकर शिकायत दर्ज करें।*

 

एसपी हेमेन्द्र मीणा ने कहा कि “अगर हर व्यक्ति सतर्क और जागरूक रहे तो साइबर अपराधियों को उनके मंसूबों में नाकाम किया जा सकता है।” उन्होंने युवाओं और इंटरनेट यूजर्स से अपील की कि वे अपने डिजिटल खातों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और दूसरों को भी जागरूक करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129