ददरौल विधानसभा के ब्लाक मदनापुर के ग्राम प्रतापपुर गहवरा में द्रगपाल कश्यप के बेटे अरविंद कुमार कश्यप की गांव के ही दबंग व्यक्ति व उनकी पत्नी ने मामूली बात पर ही अरविंद कुमार कश्यप की पीठ पीठ कर हत्या कर दी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

दिनांक 13 जुलाई 2025 को ददरौल विधानसभा के ब्लाक मदनापुर के ग्राम प्रतापपुर गहवरा में द्रगपाल कश्यप के बेटे अरविंद कुमार कश्यप की गांव के ही दबंग व्यक्ति व उनकी पत्नी ने मामूली बात पर ही अरविंद कुमार कश्यप की पीठ पीठ कर हत्या कर दी थी…!

 

घटना की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.अखिलेश यादव जी को हुई…!

 

उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में मृतक परिवार वालों के आवास पर पहुंचा और मृतक के परिवार वालों से मिला और उनके पिता द्रगपाल कश्यप सहित पूरे परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी और धर्य बनाया और परिजनों ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल के सामने अपने ऊपर बीती हुई घटना सुनाई और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने समाजवादी पार्टी की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिलाया…!

 

इस मौके पर सांसद नीरज मौर्य ने पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी से फोन पर वार्ता कर कहा कि मृतक के परिवार वालों को अभी भी मुलजिम के परिवार वालों और साथियों से खतरा बना हुआ है और अभी भी परिवार वालों को धमकियां मिल रही है उन्होंने कहा कि अभी एक ही मुख्य आरोपी सरवन सिंह को ही गिरफ्तार किया है उनकी पत्नी को गिरफ्तार नहीं किया गया है तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की बचे हुए मुलजिमो को गिरफ्तार किया जाए और मृतक अरविंद कश्यप के परिवार को पूर्ण रूप से सुरक्षा प्रदान की जाए…!

 

इस मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहा कि मृतक परिवार वालों को ही थाने मैं मुकदमा लिखवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ा और उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बड़े शर्म की बात है कि धरने पर बैठे पीड़ित परिवार पर ही पुलिस ने लड़ियां बरसाई उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद की मांग की…!

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि प्रतिनिधि मंडल द्वारा इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी और पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की भी सिफारिश की जाएगी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध चरम सीमा पर है और पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है….!

 

इस मौके पर पूर्व एमएलसी अमित यादव ने कहा कि पीड़ित परिवार वालों को 24 घंटे में सुरक्षा मुहौय्या कराने की मांग की…!

 

इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में PDA परिवारों पर लगातार हमले हो रहे हैं भाजपा सिर्फ देश और प्रदेश में नफरत फैलाने का काम कर रही है….!

 

इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान, सांसद नीरज मौर्य, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा,पूर्व एमएलसी अमित यादव,पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा,सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,पूर्व लोकसभा के प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव मौजूद रहे….!

 

इस मौके पर साथ में पार्टी के सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा,जिला पंचायत सदस्य पिंटू यादव, संतोष कुमार पाल,अतुल मौर्य, श्यामलाल यादव,उत्पल यादव, तौसीफ हुसैन, असलम खान, शहाब खां, विनोद कुमार वर्मा, आकाश वर्मा,सुमित कनौजिया, तारीक खान,मुस्तकीम खान, सुबहान खां, रवि प्रकाश पांडे,सिद्दीक खान,उजैर खान,अमन खान,अंकित कुमार अनिल भोजवाल रवि शर्मा, मोहसिन खां, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे….!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129