परख संस्थान ने 19 वा स्थापना दिवस समारोह मनाया

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

*टूंडला* l परख संस्थान द्वारा अपनी स्थापना के 19 वर्ष में प्रवेश करने पर स्थापना दिवस समारोह विद्या संबर्धिनी धर्मशाला स्टेशन रोड टूंडला पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में टूंडला क्षेत्र की अलग अलग विधाओं की चार विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पर पुष्प अर्पण श्री उमानंद शर्मा और रामविलास उपाध्याय जी द्वारा किया गया, तथा ईश वंदना डॉक्टर राधेश्याम राही जी के द्वारा करी गई।

तदुपरांत संस्थान द्वारा निम्नांकित मनीषियों को पुष्प, सम्मान पत्र, सील्ड, गिफ्ट व सॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया।

1 श्री राम प्रिया शरण उर्फ राजीव दुबे जी ( गौ सेवक , सनातन प्रेमी)

2 श्री वैभव राज सिंह ( यूपीएससी चयनित 2023 )

3 श्री लक्ष्य ( एनएसएस राष्ट्रपति पदक से सम्मानित)

4 सुश्री सोनम यादव ( अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर)

संस्थापक विनोद गुप्ता तथा संरक्षक पंडित रामविलास उपाध्याय जी ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा यह कहा कि संस्था पिछले 18 वर्षो से निरंतर टूंडला क्षेत्र के लोगों को सामाजिक तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को सहायता कर रही हैं, साथ ही प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित करती आई हैं।

संरक्षक डॉक्टर राधेश्याम जी द्वारा संस्था अब व्यस्क हो गई है अब हमें और अधिक सामाजिक कार्यों और गरीबों की सेवा पर कार्य करना चाहिए।कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा जी द्वारा सत्र 2023-2024 के आय व्यय विवरण को प्रस्तुत किया गया।

महासचिव अंकित पोरवाल द्वारा सत्र 2023-2024 में संस्था द्वारा किए गए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

संस्था के श्री अशोक यादव, श्री वीर सुरेन्द्र सिंह, श्री रामसेवक पचौरी, श्री सत्यवान शर्मा और श्री चंद्रवीर यादव अन्य सदस्यों द्वारा भी संस्था की उपलब्धि तथा संस्था के आगामी कार्यों के लिए हर समय तत्पर रहने को कहा। अंत में अध्यक्ष उमानंद शर्मा जी द्वारा सभी सदस्यों को 19 वे स्थापना दिवस पर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया और सभी सम्मानित विभूतियों के जीवन परिचय तथा उनकी उपलब्धियों से अवगत कराया। साथ ही संस्था की आगामी योजना पर प्रकाश डाला तथा सभी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में संस्थापक श्री विनोद गुप्ता, अध्यक्ष उमानंद शर्मा, अशोक यादव, डॉक्टर राधेश्याम राही, पंडित रामविलास उपाध्याय, अंकित पोरवाल, भूपेंद्र शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, वीर सुरेन्द्र सिंह, अजब सिंह यादव, देशराज यादव, ओम प्रकाश तैंगुरिया, हुकुम सिंह यादव, सत्य प्रकाश बघेल, चंद्रवीर यादव, सत्यवान शर्मा, किशन सिंह, राम सेवक पचौरी, आर पी शर्मा, वीरेश यादव, अशोक सारस्वत, राहुल पचौरी, संजय प्रताप, विनोद बंसल, राजेश बंसल, सुनील जैन, एदल सिंह बघेल, पीपी त्रेहन, प्रेम चंद्र पाल, शिव किशोर शर्मा, पी के श्रीवास्तव, डॉक्टर संजीव जैन आदि संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता उमानंद शर्मा जी तथा संचालन अंकित पोरवाल ने किया। कृपया उपरोक्त समाचार को अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित कर अनुगृहित करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129