कुंड रेलवे स्टेशन पर अंडरपास निर्माण की मांग तेज़, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को हो रही परेशानी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी/कुंड। रेवाड़ी जिले के कुंड रेलवे स्टेशन पर अंडरपास निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों ने आवाज़ बुलंद की है। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुंड की ओर से पश्चिम रेलवे जोन, जयपुर को भेजे गए प्रस्ताव और ज्ञापन में इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है।

 

स्कूल प्रशासन ने बताया कि कुंड-बुडौली रेल लाइन पर सुरक्षित मार्ग न होने से रोजाना विद्यार्थियों और ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। ट्रेन गुजरने के समय बच्चों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार अचानक ट्रेन के आ जाने से जानमाल का गंभीर खतरा भी बना रहता है।

 

प्रधानाचार्य ने रेलवे प्रशासन को लिखे पत्र में कहा है कि वर्तमान में RUB-17 पर जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका भी रहती है। यदि यहां सुरक्षित अंडरपास का निर्माण हो जाता है तो न केवल ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलेगी।

 

स्थानीय निवासियों और स्कूल स्टाफ ने इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए रेलवे प्रशासन से अपील की है कि इस समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र योजना बनाई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अंडरपास का निर्माण हो जाता है तो यह 30-40 गांवों के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

 

👉 *स्वतंत्र प्रबोध* टीम ने कहा कि अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो कुंड रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी और बच्चों की पढ़ाई तथा आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129