भाजपा सांसद अरुण सागर ने पुवायां विधानसभा के आधा दर्जन गावों का किया दौरा, ग्रामीणों से बातचीत कर सुनीं समस्याएं 

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

सांसद ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बंडा के भगवंतापुर गांव में सांसद ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने शुक्रवार को पुवायां विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड खुटार के महेशापुर, नवदिया नवाजपुर, बंडा के भगवंतापुर, बिरहना बुजुर्ग और तिहार एंजेंपुर गांव का दौरा किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सैंकड़ों ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने अलग अलग गांवो में ग्रामीणों के साथ बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। सांसद ने गांवों में सभाएं कर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।

 

सांसद ने बताया कि देश की जनता ने देश को मजबूत हाथों में सौंपा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सेनाएं मजबूत हुई है। पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान से लिया है। पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में देश का डंका बजने के साथ साथ भारत में जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा देने के नाम पर उनका मजाक उड़ाया जाता था लेकिन अब भाजपा सरकार ने ऐसी योजनाएं चलाई गई, जिसका लाभ सीधा देश की जनता तक पहुंच रहा है। किसानो को उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देश के करोड़ों लोग अपने पक्के मकानों रहे रहे हैं। उज्जवला योजना के अंतर्गत लोगों को अपार लाभ मिल रहा है। कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत कन्याओं के भविष्य को मजबूत किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि एक समय था जब गांवो में बिजली नही आती थी। यहां तक कि बिजली के तार ही गांवो तक नही पहुंचे थे। अब केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की बदौलत ग्रामीणों को बिजली के निशुल्क कनेक्शन तक दिए गए हैं। अब बिजली जाती नही है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत परिवार को उनकी बेटियों की शादी कराकर लाभ दिया जा रहा है। जिसमे एक शादी पर एक लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आज कहीं पर भी भ्रष्टाचार की शिकायते नही आती हैं। उसका कारण ये है कि जहां पर भ्रष्टाचार की शिकायत आई तो सरकार ने तत्काल एक्शन लेकर सबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर दी। उन्होंने सभी ग्राम वासियों और पदाधिकारियों का आभार जताया है ।

 

कार्यक्रम में रामलड़ैते, सतपाल, नीतेश सिंह राठौर, कामता प्रसाद मिश्र, संजय वर्मा, अमित पटेल, सर्वेश वर्मा, महेंद्र वर्मा, भगवान दीन वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, बबलू दिवाकर, लालाराम वर्मा और अभिषेक शुक्ला समेत तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्राम वासी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129