पांच मिनट का वाई-ब्रेक (योगा ब्रेक) स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

वाई ब्रेक से तनाव मुक्त होकर कार्य करने की बढ़ेगी क्षमता : डीसी

 

रेवाड़ी। आयुष विभाग द्वारा कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव मुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वाई-ब्रेक’ देने का निर्णय लिया गया है। वाई-ब्रेक यानी योग के लिए ब्रेक में प्रत्येक कार्यदिवस में अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच मिनट योगा करवाकर उन्हें तनावरहित किया जा रहा है।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को अब कार्यस्थल पर प्रत्येक कार्यदिवस पर कुछ ऐसी क्रियाएं और सरल योग के आसन करने के लिए समय दिया गया है, जिससे वह तनाव से मुक्त होकर और बेहतर तरीके से काम कर सकें। वाई-ब्रेक में पांच मिनट शरीर को राहत के लिए आंखों, कंधों, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रियाएं कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य कार्यस्थल पर माहौल को अनुकूल बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को तनावमुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करना है।

 

डीसी ने बताया कि वाई ब्रेक से अधिकारियों व कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव व थकान को कम करने में मदद मिलेगी। है। वाई-ब्रेक के लिए हरियाणा योग आयोग द्वारा ऑनलाइन पांच मिनट की क्रियाएं करवाने के लिए https://yoga.ayush.gov.in/pm-gallery-other/y-break  लिंक भी उपलब्ध करवाया गया है जिससे अन्य वीडियो व सामग्री का उपयोग करके भी क्रियाएं की जा सकती है।

 

डीसी ने बताया कि आयुष विभाग की यह पहल 5 मिनट का योग ब्रेक लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से होने वाली तकलीफों को कम करने, रक्त संचार को बेहतर करने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। यह पहल केंद्र सरकार द्वारा तैयार वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य व्यस्त कार्यस्थलों पर भी योग को सरल और व्यवहारिक रूप से अपनाने को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि कार्यकुशलता, सकारात्मकता और टीम भावना को भी मजबूत करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129