नादऊ वाली देवी के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कर हुआ शुभारंभ

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो चीफ मैनपुरी

मैनपुरी जिले की घिरोर तहसील में नादऊ में हुए चमत्कार के बाद स्थानीय लोगों ने नादऊ वाली देवी का नामकरण गांव के नाम कर भव्य मंदिर निर्माण का निर्णय लिया मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया और मंदिर का भूमि पूजन विधि विधान के साथ हुआ।  इस आयोजन में भाजपा नेता एवं करहल उपचुनाव के प्रत्याशी रहे कुँवर अनुजेश प्रताप सिंह यादव यादव उपस्थित हुए और उपजिलाधिकारी प्रशून कश्यप के साथ विधि विधान से यज्ञ और पूजन करके देवी मंदिर का भूमि पूजन किया। बताते हैं देवी के प्रति आस्था और भक्ति के पीछे स्थानीय लोगों का विश्वास यूई नहीं पैदा हुआ उनकी मान्यता और चमत्कार के किस्से आस पास के कई गावों में हर उम्र के लोगों की की जुवान से चर्चे सुने जा सकते हैं। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार देवी को मरा हुआ समझकर लोग जब उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे इसी दौरान तो देवी ने हाथ हिलाकर संकेत दिया और तभी से क्षेत्र में उनके चमत्कार देखे जा रहे हैं। इस घटना का बाद इस क्षेत्र में अनगिनत चमत्कार हुए इन चमत्कारों के बाद लोगों की आस्था और विश्वास इस कदर बढ़ा कि लोगों ने मंदिर बनाने का निश्चय कर लिया और मंदिर के लिए जमीन को चिन्हित कर मंदिर निर्माण का संकल्प ले लिया। और गुरुवार को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन हुआ। गांव के लोगों का कहना है जिसने जैसी आस्था और विश्वास रखा उसे उसी रूप में माता के दर्शन मिले । आज उनके सपने के कारण ही आज भूमि पूजन का आयोजन किया गया।इस अबसर पर नादऊ देवी मंदिर धाम पर मंदिर पुजारी ने यज्ञ कर प्रसाद का वितरण किया।इस अबसर पर शिवांश यादव,गिरजानंदन शाक्य,अर्जुन चौहान,सुमित यादव,मनोज यादव,आदि सेकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129