घिरोर पुलिस ने गुड मॉर्निंग अभियान को दी और रफ्तार।

पुष्पराज चौहान,जिला क्राइम रिपोर्टर मैनपुरी।

 

(मैनपुरी)। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के कुशल निर्देशन में जनपद मैनपुरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘गुड मॉर्निंग मैनपुरी’ अभियान के अंतर्गत थाना घिरोर पुलिस बल द्वारा जनता के लोगों से संवाद स्थापित कर ‘गुड मॉर्निंग’ बोलकर उनका हाल-चाल जाना एवं कुशलता पूछकर, 1090-मिशन शक्ति,1098 चाइल्ड लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, नशे के सेवन से बचाव, लिव इन रिलेशनशिप के प्रति अभिभावकों, किशोरों, किशोरियों को जागरूक और महिलाओं के प्रति अपराध पर नियंत्रण आदि के संबंध में जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। इस मौके पर उo. नि o चंद्रपाल सिंह, का o कुसमवीर सिंह, हे o. का o राज कुमार, महिला आरक्षी रश्मी कुशवाह आदि मौजूद रहे । आम नागरिकों ने पुलिस के गुड मॉर्निंग अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस कप्तान का अच्छा कदम है। इससे पुलिस और जनता के बीच अच्छा संबंध स्थापित होगा। जिससे एक दूसरे को सहयोग कर सकते है। इस तरह के प्रोग्राम आगे भी जारी रहने चाहिए। उo. नि o चंद्रपाल सिंह ने कहा कि १७ अप्रैल से १६ मई तक ऑपरेशन जागृति अभियान फेज ४ शुरू होगा। सभी लोग इस अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग करे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129