संविधान दिवस पर रेवाड़ी पुलिस ने साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों के बारे में आईपीएस स्कूल के बच्चों को किया जागरूक

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा 

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित भा.पु.से. के दिशा निर्देश पर रेवाड़ी पुलिस ने मंगलवार को संविधान दिवस पर आरपीएस स्कूल धारूहेड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में धारूहेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद, सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना प्रभारी पीएसआई संजय कुमार व उनकी टीम ने स्कुल में उपस्थित ड्राइवर व अन्य कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर पुलिस टीम ने उपस्थित स्टाफ/कर्मचारियों को बताया कि देश की अखंडता व प्रभुता को बनाए रखने के लिए संविधान की पालना करना सबका दायित्व हैं। आइए हम सब मिलकर शपथ लें कि कभी भी कानून की अवहेलना न करके उसकी पालना करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि हमारे संविधान में खास बात यही है कि इसमें अधिकार और कर्तव्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया गया हैं। नागरिक के जीवन में इन्हीं दोनों का तालमेल देश को आगे ले जाएगा। आइए हम सभी अपने संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और अपने देश में शांति, उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर पुलिस टीम ने उपस्थित स्टाफ/कर्मचारियों को साइबर क्राइम, ट्रैफिक नियमों और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस टीम ने साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा न करें। साइबर क्राइम के घटित होने की सूरत में तुरंत प्रभाव से हेल्पलाईन नं0 1930 पर काल करे या पुलिस की साइबर क्राइम की वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129