महिला के बैग से सोने की चेन चोरी करने के मामले में एक महिला आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। चौकी भाड़ावास गेट रेवाड़ी पुलिस ने गत 8 जनवरी को बाजार में एक महिला के बैग से सोने की चेन चोरी करने मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला आरोपी की पहचान गांव धामलाका हाल आबाद छोटा काम्प्लेक्स माडल टाऊन रेवाड़ी निवासी निर्मला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन को बरामद कर लिया है।

जांचकर्ता ने बताया कि गांव अहमदपुर पडतल निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 8 जनवरी को वह अपनी सोने की चेन को ठीक कराने के लिए रेवाड़ी बाजार आई थी। उसने पीठ पर टांगे हुए बैग में सोने की चेन रखी हुई थी। सुनार के पास जाने से पहले वह बाजार में एक दुकान पर कपड़े खरीदने के लिए रुकी थी। वहां से जब वह सुनार की दुकान पर पहुंची तो बैग से सोने की चेन गायब मिली। इसके बाद वह कपड़े की दुकान पर पहुंची। वहां सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर एक महिला उसके बैग से सोने की चेन चोरी करते हुए नजर आई। जिस पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक महिला आरोपी गांव धामलाका हाल आबाद छोटा काम्प्लेक्स माडल टाऊन रेवाड़ी निवासी निर्मला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन को बरामद कर लिया है। आरोपी महिला को कल पेश अदालत किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129