विश्व के सर्वप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्म दिवस पर अखिल भारतीय हिन्दू परिषद ने दी को बधाई।

स्वतंत्र प्रबोध ब्यूरो मैनपुरी

नई दिल्ली।भारत की राजनीत की दिशा और दशा बदलने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्म दिवस पर अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा भारत के अमृत काल में नरेंद मोदी जैसा जन सेवक ना तो कोइ हुआ है ना आज की राजनैतिक परिस्थिति में दूसरा देखने को मिलेगा भारत के इतिहास में 2014 सत्ता संभालते ही नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने का प्रण लिया और इसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

भारत की विपक्षी पार्टियों द्वारा नरेंद्र मोदी के खिलाफ अनेकों षडयंत्र रच गद्दी से हटाने का कार्य किया पर देश की जनता का भरोसा नरेंद्र मोदी पर बढ़ता गया, अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के योगी राजकुमार नाथ द्वारा मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि जितने दिन मोदी देश का नेतृत्व करते रहेंगे देश मजबूत होता जाएगा इस लिए मोदी जैसे व्यक्तित्व का भारत की सत्ता की बागडोर संभाले रहने की आवश्यकता निरंतर बनी हुई है।

हिंदूवादी नेता ललित कुमार अग्रवाल ने कहा मोदी जैसे कुशल राजनेता भारत में बड़े दिनों बाद मिले हैं इनको भगवान दीर्घायु प्रदान करें, अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी मनोज कुमार शर्मा द्वारा नरेन्द मोदी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा मोदी ने देश को सशक्त बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जिसका परिणाम आज देश विश्व की महाशक्तियों में शामिल हो बराबरी की भूमिका निभा रहा है।

अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी गोपाल चतुर्वेदी ने नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भगवान राम जी से दीर्घायु की कामना करते हुए कहा मोदी के नेतृत्व में ही आज देश पाकिस्तान, चाइना सहित विश्व के शक्तिशाली देश अमेरिका को भी झुकने पर मजबूर कर रहा है जिससे विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ता जा रहा है, देश में अब तक कई प्रधानमंत्री रहे जिनके कार्यकाल में पाकिस्तान जैसा मुल्क भी भारत को आंख दिखाने की हिमाकत करता रहा और आज के दौर में पाकिस्तान, और चीन को घुटने टेकने को विवश कर दिया आतंकवाद के मामले में 2014 से पहले आतंकवादी भारत में आसानी से आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जाते रहे हैं आज भारत आतंकवादियों के मददगारों को घर में घुस कर ठोकने का कार्य करता है ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री को भारत की राजनीत में लंबे समय तक बने रहने की आवश्यकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129