साइबर ठगी से 91 हजार रुपये  उडाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गत वर्ष फरवरी माह में एक व्यक्ति के बैंक खाते से 91 हजार रुपये उड़ाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी पप्पू हलदार व गोकुल पाल के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया गत वर्ष 21 फरवरी को सेक्टर-6 धारूहेड़ा निवासी रवि कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाईल फोन पर दोपहर के समय एक मैसेज आया। मैसेज में उसके खाते से 91 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। उसने तुरंत केनरा बैंक धारूहेड़ा जाकर पूछताछ की तो पता चला उसकी रकम पप्पू नाम के खाता धारक के खाते में ट्रांसफर हुई है। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी पश्चिम बंगाल के जिला दक्षिण दिनाजपुर के गांव मोहिन्द्रा निवासी पप्पू हलदार व गोकुल पाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि रवि कुमार के खाते से पैसे पप्पू हलदार के खाते में गए थे। पप्पू हलदार ने गोकुल पाल के कहने पर अपना खाता कमीशन के आधार पर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129