रेखा गुप्ता कौन हैं जो होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

सौरभ चतुर्वेदी ब्यूरो अहमदाबाद

रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी. भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित दफ़्तर में पार्टी विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम पर मुहर लगी.

 

इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों के सामने रेखा गुप्ता के नाम का एलान करते हुए कहा, “प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा के नाम का प्रस्ताव दिया. नौ लोगों ने उनके नाम का अनुमोदन किया. अब हम सब राजभवन जा रहे हैं.”

 

रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा, रविशंकर प्रसाद और सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा करती हूं. मैं अपने सभी विधायकों का धन्यवाद अदा करती हूं.”

 

रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी. उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं

 

 

 

हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को क़रीब 30 हज़ार वोट से हराया था.

 

वह इसी सीट पर 2020 के चुनाव में मामूली अंतर से हार गईं थीं.

 

रेखा गुप्ता दिल्ली नगर निगम की पार्षद और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

 

दिल्ली चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही थी उनमें से रेखा गुप्ता का नाम भी प्रमुख था.

 

कई विश्लेषकों के मुताबिक़ रेखा गुप्ता के एलान से बीजेपी महिला और वैश्य समुदाय को साध सकती है.

 

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत दिल्ली यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ की.

 

1996 में वो दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डुसू) की अध्यक्ष बनीं.

 

2007 में वो दिल्ली के पीतमपुरा (उत्तर) की काउंसिलर बनीं.

 

रेखा गुप्ता दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं.

 

2004 से 2006 तक वो भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव रहीं.

 

उनका जन्म 1974 में हरियाणा के जींद ज़िले के जुलाना में हुआ था. बचपन से ही वो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गईं.

 

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और एलएलबी किया.1998 में उनका विवाह दिल्ली के रहने वाले मनीष गुप्ता से हुआ.

 

चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफ़नामे के मुताबिक़ साल 2023-24 वित्तीय वर्ष में उनकी कुल आय 6,92,050 रुपए बताई गई है. जबकि इसी अवधि में उनके पति मनीष गुप्ता की आय 97,33,570 रुपए बताई गई है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129