किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में 07 दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस भव्य सांस्कृतिक समारोह के साथ संपन्न

रिपोर्ट /निर्भय यादव मथुरा

दिनांक 16/02/2025 को किशोरी रमण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मथुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में 07 दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिवस भव्य सांस्कृतिक समारोह के साथ संपन्न हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित करते हुए किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अशोक कुमार कौशिक एवं डॉ नवीन अग्रवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत से कार्यक्रम प्रारंभ कराया और

स्वयंसेवक राधा, काजल, शिवानी और, नीतू ने सरस्वती वंदना तदुपरांत भावना तथा कुसुम ने स्वागत गीत गाया। तत्पश्चात् राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या पायल ने प्रस्तुत की।

तान्या द्वारा घूमर नृत्य प्रस्तुत किया, कविता द्वारा दहेज की बारात नमक नित्य नाटिका प्रस्तुत की गई, प्रिया माहोर एवं वर्षा ने महारास नृत्य प्रस्तुत किया, पलक और तान्या ने “कान्हा तो जरा सो जा” नृत्य प्रस्तुत किया तथा पायल एवं राखी ने वह कृष्णा है नृत्य प्रस्तुत किया।

मौखिक प्रस्तुतियों में श्रवण पाठक ने “महिला सशक्तिकरण” पर एक सारगर्भित वक्तव्य दिया। गायन श्रृंखला में महाभारत गीत हिना द्वारा प्रस्तुत किया गया जबकि प्रतिज्ञा सक्सेना ने विभिन्नता में एकता पर कविता सुनाई । वाद्य यंत्रों में सत्यवीर द्वारा मुरली वादन किया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने भविष्य का निर्माण करना उनके लिए सर्वोपरि लक्ष्य है उन्हें अपनी पूरी लगन निष्ठा एवं उद्देश्य बनाकर पूरा करना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ललित मोहन शर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह राष्ट्र सेवा और राष्ट्र की उन्नति के लिए सदा तत्पर रहे। विशिष्ट अतिथि स्थानीय पार्षद मनोज शर्मा रहे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो (डा) राजेश अग्रवाल, डॉ विनोद खंडेलवाल, डॉ रवीश शर्मा, डॉ यू के त्रिपाठी बीएसए कॉलेज तथा डॉ अजय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पायल यादव एवं साक्षी ने संयुक्त रूप से किया।

एनएसएस सहायक श्री प्रवेश शर्मा व्यवस्था नियंत्रित करने हेतु उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129