बिरेन यादव एडवोकेट को मिली जिम्मेदारी, भाजपा लीगल सेल रेवाड़ी के अध्यक्ष नियुक्त

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने एडवोकेट बिरेन यादव को रेवाड़ी जिला लीगल सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय योगदान को देखते हुए सौंपी है।

 

एडवोकेट बिरेन यादव की नियुक्ति पर पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुकुमचंद यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं सुमन चौहान, जिला प्रवक्ता एडवोकेट नितेश अग्रवाल, गौरव शर्मा, आईटी प्रमुख नवीन शर्मा और मंडल अध्यक्ष समीर कालड़ा प्रमुख रहे।

 

अपनी नियुक्ति पर एडवोकेट बिरेन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बुडौली, लीगल सेल प्रदेश संयोजक गोपाल शर्मा और जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की नीति-रीति का पालन करते हुए लीगल सेल को और मजबूत बनाने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे।

 

एडवोकेट बिरेन यादव की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129