विधायक डा. कृष्ण कुमार के प्रयास से बावल विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, तीन नए पावर हाउस मंजूर

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

24 करोड़ रुपये की लागत से गांव मनेठी, बिदावास और रणसिंह माजरा में बनेंगे 12.50 मेगावाट क्षमता के पावर हाउस

 

बावल(रेवाड़ी)। विधायक डा कृष्ण कुमार के प्रयास से बावल विधानसभा क्षेत्र के लिए बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने तीन नए पावर हाउस को मंजूरी प्रदान की है। यह निर्णय क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीण इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। इन पावर हाउसों की स्थापना से बावल क्षेत्र के कई दर्जन गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने हालही में विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग और बार-बार आने वाली विद्युत समस्याओं को उठाते हुए नए पावर हाउस की आवश्यकता पर जोर दिया था। विधायक द्वारा रखी गई जनहितकारी मांग पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए, जिसके परिणामस्वरूप इन पावर हाउस को स्वीकृति मिली। स्वीकृत योजना के अंतर्गत बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव मनेठी, बिदावास और रणसिंह माजरा में 12.50-12.50 मेगावाट क्षमता के आधुनिक पावर हाउस स्थापित किए जाएंगे। इस परियोजना पर कुल 24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन पावर हाउस के निर्माण से न केवल बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि भविष्य की बढ़ती मांग को भी प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।

 

विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में बावल क्षेत्र में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गांव आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि बिजली किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती है। नए पावर हाउस के निर्माण से बावल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में कृषि कार्य, छोटे उद्योग, रोजगार के अवसर और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बावल क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृत यह योजना “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को साकार करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है, जिससे बावल विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।

 

इस घोषणा के बाद बावल क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है। स्थानीय नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बिजली से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, जिससे कृषि, उद्योग, शिक्षा और घरेलू कार्य प्रभावित होते थे। नए पावर हाउस बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129