रेजांगला शौर्य दिवस समारोह की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

18 नवंबर को रेजांगला युद्ध स्मारक पर होगा भव्य कार्यक्रम

 

 

रेवाड़ी – रेजांगला शौर्य समिति के

उपाध्यक्ष राव केहर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आज स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर आयोजन समिति की बैठक हुई । सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर हरियाणा विधानसभा 2024 जनादेश का स्वागत किया गया । लगातार तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का रिकार्ड कायम होने पर सभी निर्वाचित विधायकों सहित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बधाई दी गई । 18 नवंबर को होने वाले वार्षिक रेजांगला शौर्य दिवस समारोह की शुरुआत प्रातः 9 बजे विजयनारायण यादव की देखरेख में वैदिक आश्रम समिति की टीम हवन यज्ञ से होगी । 10 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पण शुरू हो जाएगा । मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि गण साढ़े10 बजे अपनी पुष्पांजलि अर्पित करेंगे । 11 बजे स्वरांजलि तथा वीर नारियों का सम्मान कार्यक्रम प्रारंभ होगा । समिति अध्यक्ष राव संजय सिंह द्वारा अपनी दिवंगत पत्नी श्रीमती रश्मि यादव की याद में 18 नवंबर को जन्मी दो मेधावी बालिकाओं को 10 /10 हजार रुपए की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी । प्रारंभ से समिति के सहयोगी रहे राव नरबीर सिंह जिन्हें हाल ही में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। रेवाड़ी के नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण यादव से समारोह की अध्यक्षता करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

इस अवसर पर बैठक में रेजांगला ट्रस्ट के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत, वाइस चेयरमैन कप्तान चंदगी राम यादव, ट्रस्टी विजय नारायण यादव ,आयोजन समिति के सदस्य गण सूबेदार मेजर धर्मदेव यादव, सूबेदार मेजर सुखबीर सिंह यादव, सूबेदार मेजर विक्रम सिंह यादव, हवलदार गजराज सिंह यादव, इंटेक जिला संयोजक सुधीर भार्गव, राकेश खरकड़ा, नायक धर्मवीर यादव, अजीत यादव,नरेश यादव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129