नगर विधानसभा में गुरूकुल सेवा ट्रस्ट के निशुल्क शिक्षण संस्थान में भाजपा सांसद अरुण सागर ने छात्र-छात्राओं के साथ मनाया बाल दिवस

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

कार्यक्रम में शिक्षण संस्थान के सदस्यों के साथ सांसद ने बच्चों को पुरूस्कार वितरित किए

 

बाल दिवस के मौके पर शाहजहांपुर के स्कूलों में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। नगर विधानसभा के बिजलीपुरा स्थित गुरूकुल सेवा ट्रस्ट द्वारा शिक्षण संस्थान चलाया जा रहा है। जिसमे अनाथ बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। बाल दिवस के मौके पर शिक्षण संस्थान में कार्यक्रम किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अरुण सागर ने पहुंचकर बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। उसके बाद सांसद ने बच्चों को पुरूस्कार भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में गुरूकुल सेवा ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष कुमार सागर, भाजपा महानगर मंत्री अभिषेक यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, जितेंद्र नाथ तिवारी, शाश्वत श्रीवास्तव और अमन सक्सेना समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने कहा कि आज 14 नवंबर है जोकि हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी है। पीएम नेहरू एक महान लेखक होने के साथ एक इतिहासकार भी थे। जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। उस जमाने में हम बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए हम उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू के जन्मदिन पर हम न केवल उन्हें याद करते हैं बल्कि बच्चों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी बच्चों को उनके अधिकार मिलें और उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले। भाजपा सरकार में बच्चों के लिए भी तमाम योजनाएं चल रही हैं। सांसद ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और वह बगीचे में खिले हुए फूल हैं। हमें उनका ध्यान रखना चाहिए और उन्हें प्यार देना चाहिए। क्योंकि वही हमारे देश को आगे ले जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129