डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय मैनपुरी की छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किए।

शालिनी कुलश्रेष्ठ जिला संवाददाता मैनपुरी

 

मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में बीते मंगलवार को 90 वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। विगत वर्षों की तरह इस बार भी उक्त समारोह में कुँ. आर. सी. महिला महाविद्यालय, मैनपुरी की छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त करके महाविद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित किया है। दुबे किरन ने भौतिक विज्ञान विषय में, जानवी दुबे ने इतिहास विषय में,तथा संगीत विभाग की छात्रा प्राची दीक्षित ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इस अवसर पर सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार गर्वित एवं प्रफुल्लित है। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव कुँ. बलवीर सिंह चौहान ने छात्राओं को बधाई दी और प्रोत्साहन देते हुए कहा कि आप सभी इस तरह ही उत्तरोत्तर अपने जीवन में प्रगति करती रहें। उन्होंने संबंधित विषय के शिक्षक- शिक्षिकाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपके सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं भी बधाई की पात्र हैं जिनकी निष्ठा और नियमित प्रयास का ही परिणाम है कि महाविद्यालय प्रगति के पथ पर निरंतर गतिमान है। मैनेजिंग ट्रस्टी जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा पदक विजेता सभी छात्राओं को मेधा का सम्मान वह भविष्य में इसी तरह के कीर्तिमान स्थापित करती रहें। इस मौके पर डॉ. संजय अग्रवाल, अजीत कुशवाहा ने भी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की स्वस्ति कामनाएं दीं और कहा कि हमें आपकी इस उपलब्धि पर गर्व है। महाविद्यालय की संयुक्त सचिव डॉ सुशीला त्यागी जी ने छात्राओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। प्राचार्या डॉ शेफाली यादव जी ने भी सभी मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि हमें आपकी इस काबिलियत पर गर्व है आपकी यह सफलता आपके लिए ही नहीं बल्कि महाविद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत होगी। इस अवसर पर भौतिक विज्ञान विषय के शिक्षक घनश्याम सिंह, इतिहास विषय की शिक्षिका सृष्टि तिवारी तथा संगीत विभाग की शिक्षिका रंगोली यादव एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129