अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रजिस्टर्ड की एक मासिक बैठक का आयोजन

सर्वेश कुमार तिवारी  ब्यूरो चीफ कन्नौज

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रजिस्टर्ड की एक मासिक बैठक का आयोजन जनपद कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के नगर छिबरामऊ में बजरिया रोड स्थितचंद्रकांता मैरिज होम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रजिस्टर्ड के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष छिबरामऊ पंडित राजीव द्विवेदी जी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने ब्राह्मण होने पर गर्व है हमने इस समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।आने वाले समय में शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर ब्राह्मण समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा। हम सभी ब्राह्मण भाइयों से निवेदन करते हैं। कि आपस में आपसी मतभेदों को बुलाकर सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। पंडित मुकेश द्विवेदी (मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश ) ने कहा कि जिस दिन ब्राह्मण आपस में एक दूसरे को नीचा दिखाने का कार्य बंद कर देगा।उसी दिन से ब्राह्मण समाज को एक नई दिशा मिलनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जब भी कोई ब्राह्मण आगे बढ़ने का कार्य करता है। तो उसको नीचा दिखाने का कार्य करने वाला भी एक हमारे समाज का ब्राह्मण ही होता है। इस पर हम सभी को मिलकर के विचार करना चाहिए। हम सब संगठित रहेंगे तभी हम मजबूत होंगे आज उत्तर प्रदेश में घटित घटनाओं को देख रहे हैं ।आए दिन ब्राह्मणों के साथ जो दुर्व्यवहार पुलिस प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। आये दिन ब्राह्मणों के ऊपर फर्जी मुकदमे लगा दिए जाते हैं। उनका एनकाउंटर कर दिया जाता है। उनको पुलिस प्रशासन जबरदस्ती जेल भेजने का कार्य करता है।यह एक चिंता का विषय है।इस अवसर पर प्रेम चतुर्वेदी अनुराग बाजपेई ,सत्येंद्र दुबे, रंजीत पांडे, अभिषेक मिश्रा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, श्याम सुंदर दुबे, ऋषि दुबे ,राजीव अवस्थी ,पुरुषोत्तम तिवारी ,अजय कुमार दुबे, प्रदीप कुमार दुबे , वैभव कुमारशुक्ला,अमित कुमार, दुबे, अश्वनी दीक्षित, सौरभ त्रिपाठी पंडित बनारसी दास शास्त्री, रोहित मिश्रा, दीपक दुबे ,मनीराम दीक्षित, राम लखन पाठक , पंडित राज किशोर दुबे, पत्रकार विवेक दीक्षित ,सुरेश पांडे, संजीव अवस्थी विनोद कुमार दुबे दीपांशु पांडे, सौरव दुबे, गौरव दुबे, देवकीनंदन दुबे, भास्कर चतुर्वेदी, गौरव दीक्षित, ब्रह्मानंद दीक्षित, संजीव कुमार त्रिपाठी,प्रदीप दुबे, राकेश चंद्र अवस्थी, कल्लू दीक्षित , अमर दीक्षित, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमोल दीक्षित,अंबुज शुक्ला, कृष्णा पांडे, अशोक चतुर्वेदी, पंडित रमा शंकर जी, अरविंद चतुर्वेदी, क्रांतेश दीक्षित, हिमांशु ,अनुज दुबे, अनुपम पांडे, राजीव अग्निहोत्री ,शैलेंद्र कुमार पाठक पंडित , राजीव कुमार दुबे,अजय दुबे,उपदेश त्रिपाठी ,प्रवीण पाठक, जयनारायण मिश्र ,सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस बैठक का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजीव द्विवेदी जी की अध्यक्षता में किया गया मंच संचालन भाई सर्वेश कुमार तिवारी जी ने किया उन्होंने अंत में कहा कि हम सभी ब्राह्मण भाइयों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने अपना अमूल्य समय इस समाज की बैठक के लिए दिया है और आने वाले समय में हम सब लोग मिलकर के एक मजबूत ब्राह्मण समाज को बनाने का कार्य करेंगे। जब हम एक होंगे तभी हमारा संगठन मजबूत होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129