आज सिंजई स्थित शिवमोहिनी गोयल नर्सिंग होम पहुंचे लड्डू गोपाल व राधा रानी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

हर वर्ष की भांति कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मन्दिर की प्रतिदिन निकलने वाली प्रभातफेरी के क्रम में आज की प्रभात फेरी के आयोजक रहे डॉ0 अनुज गोयल जिन्होंने आज अपने आवास/नर्सिंग होम पर बड़ी धूमधाम से ठाकुर जी व किशोरी जी का स्वागत किया ।

आज प्रातः गोयल परिवार कृष्णानगर के श्रीकृष्णा मन्दिर पहुंचा जहां से लड्डू गोपाल व किशोरी जू को राधे राधे रटते हुए अपने आवास पर लेकर आये तथा बड़ी धूमधाम से फूलों की बरसात करके स्वागत किया फिर पूजन किया फिर लम्बोदर की स्तुति की गई उसके बाद भजन कीर्तन की शुरुआत हुई सबसे पहले प्रधान हरीश बजाज ने “पर्दा न कर पुजारी, दिखने दे राधा प्यारी” भजन गाया फिर नितिन शर्मा ने हरे राम हरे कृष्ण का महामंत्र जाप किया फिर रविन्द्र मिश्रा एडo ने “हमें हे कृष्ण हे केशव तुम्हारा ही सहारा है, न तुमको छोड़कर संसार में कोई हमारा है” भजन सुनाया फिर पार्थ सचदेवा ने “मेरी खुशियों का रहा न ठिकाना मेरे जैसा नहीं कोई भी दीवाना हमारे घर श्याम आये हैं” भजन गाया और शिवांश गुप्ता ने “सखी री मेरे मन अभिलाषा होय मदन मोहन के गुण गाऊं” भजन गाया और अनिल कक्कड़ ने “हमारो धन राधा श्री राधा श्री राधा, प्राण धन राधा श्री राधा श्री राधा” भजन सुनाया फिर देवेन्द्र खुराना ने “श्याम तेरे नाम के दीवाने हो गए” व “मुकुट सिरमौर का मेरे चितचोर का”भजन गाये और अंकित सचदेवा ने “कबहुँ तो दर्शन दो मेरे श्याम व ई चमक ई दमक फुलवन मा महक सब कुछ सरकार तुमही से है” भजन सुनाकर सबको मस्ती के गोते लगवाए और अंत में नवीन सचदेवा ने “दिल की हर धड़कन से तेरा नाम निकलता है” व मेरे मधुवन में आ ओ वृन्दावन रहन वालेया”भजन सुनाकर उपस्थित महिलाओं को जमकर नृत्य करने पर विवश कर दिया तथा चोरी चोरी माखन खाय गयो री मैया तेरो कन्हैया भजन पर मटकी से निकाल निकाल कर टाफियां आदि भक्तों को बांटी गयीं और भजनों के दौरान महिलाएं एवं पुरुष भक्तों ने जमकर नृत्य किया फूलों की होली खेली गयी फिर आरती के बाद उपस्थित सभी भक्तों को भोग प्रसाद ग्रहण कराया गया । मन्दिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट डॉ0 गेरा,डॉ0 कौशल, प्रेम नारंग व अरुण गुप्ता भाजपा नेता ने डॉ0 गोयल के परिवार को दी मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एड0 ने बताया कि कल की प्रभात फेरी का आयोजन आशीष मेहरोत्रा (मेहरोत्रा इलेक्ट्रिकल) टाउन हॉल बाबा विश्वनाथ मंदिर के पास गली में स्थित आवास पर उनके परिवार द्वारा किया जाएगा । उक्त अवसर पर डॉ0 नवीन अग्रवाल, डॉ0 राकेश दीक्षित, डॉ0 परविंदर सिंह, मनोज अग्रवाल (बी0एस0पब्लिक स्कूल), विवेक सहगल, मुकुंद खन्ना, वैभव खन्ना, सुरेंद्र सेठ एवं कृष्णा नगर मन्दिर कमेटी के सदस्यगण व सैकडों भक्तगण उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129