नगला वख्ती के ग्रामीण प्रधान की अनदेखी के कारण हो रहे परेशान

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गांव की नालियों की सफाई की मांग की

 

मैनपुरी/किशनी। जनप्रतिनिधि के तौर पर चुने गए कुछ प्रधान तो अपनी ग्राम पंचायत में ध्यान देते हैं और विकास कार्य करवाते हैं परंतु कुछ प्रधानों की आदत राजा और महाराजा बाली हो जाती है। वह चुनाव जीतने के बाद सिर्फ इस बात पर ध्यान देते हैं कि उनकी कमाई कैसे हो। जनता के सुख दुख स्वास्थ्य तथा क्षेत्र की साफ सफाई के बारे में वह सोचते ही नहीं है। प्रधान द्वारा उपेक्षित ऐसी ही ग्राम सभा फरेंजी जी का गांव नगला वख्ती है जहां के ग्रामीणों ने प्रधान रणवीर सिंह पर भेदभाव का लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान रणवीर उनके गांव से भेदभाव करते हैं।उनके गांव में इस प्रधान द्वारा कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। गांव की कच्ची नालियां कीचड़,मिट्टी,घास ने अटी पड़ी है। जब भी वारसात होती है गांव की गलियां तालाब बन जाती है।उनके पास मबेशी बांधने की जमीन नहीं बचती है। गांव में पानी ही पानी दिखाई देता है।उसी पानी से होकर गांव के बच्चे,बुजुर्ग और महिलाएं शौच के लिए जाते है और कई बार गिर कर चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठीक ठाक बनी कच्ची नाली को प्रधान ने गिरबा दिया और पक्की भी नहीं बनवाई।ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान द्वारा की जा रही उपेक्षा से उनको सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।गंदगी के कारण नालियों और गंदे पानी में पनप रहे मच्छरों से महामारी,डेंगू,मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने गांव में ही प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र सिंह रवि राजेश सिंह कन्हैयालाल भोले राहुल सिंह महिपाल सिंह विनोद उदयवीर धीरेन सिंह विपिन यादव आदि थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129