कलेक्ट्रेट सभागार में महान दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को ’’व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाया गया।

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

मैनपुरी 28 जून, 2025- महान दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को ’’व्यापारी कल्याण दिवस’’ के रूप में मनाते हुए कलेक्ट्रेट सभागार में उ.प्र. के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के उपरांत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उपस्थित व्यापारियों, उद्यमियों, अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि महाराणा प्रताप के सेवा के प्रधान पद पर रहते हुए भामाशाह ने हल्दीघाटी के युद्ध में वीरता का प्रदर्शन किया, मुगल से युद्ध में जब महाराणा प्रताप आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, तब भामाशाह ने उदारता पूर्वक अपने संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान में देकर महाराणा प्रताप को सैन्य पुर्नगठन एवं अभियान जारी रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, भामाशाह की जीवन गाथा, दानवीरता एवं देशभक्ति का अनुकरणीय उदाहरण है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि कुछ समय पूर्व यहां की भूमि को ऊसर भूमि कहा जाता था लेकिन आज जनपद राजस्व, जीएसटी अदा करने में प्रदेश में 07-वें स्थान पर पहुंच चुका है, यह हम सबके लिए गौरव की बात है, आज मैनपुरी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सबको अपने मन में राष्ट्र भावना को प्रथम रख अपने कर्तव्य, दायित्वांे का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत में असंख्य प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है, जिससे विश्व का कोई भी देश हमारी बराबरी नहीं कर सकता, इतिहास को पढ़ने, समझने से जानकारी मिलती है कि हमारा देश सोने की चिड़िया कहलाता था, इस देश को लूटने के लिए कई आक्रांताओं ने आक्रमण किये, मुगलों-अंग्रेजों द्वारा इस देश को लूटने का कार्य किया, जिस कारण हमारी अर्थव्यवस्था में कमी आई। उन्होंने कहा कि केंद्र-प्रदेश सरकार का पहला लक्ष्य इस देश की अर्थव्यवस्था को विश्व में पहले स्थान पर पहुंचना है, जिस देश ने सालों हमारे देश पर राज किया, जिसके राज में कभी सूरज नहीं डूबता था, आज हम उस देश से बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़े हैं, आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 11 वर्ष पूर्व भारत विश्व में अर्थव्यवस्था के रूप में 11-वें स्थान पर था लेकिन इन 11 वर्षों में अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ, आज हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा है और जल्द ही हमारा देश विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

संस्कृति मंत्री ने कहा कि हम रक्षा के क्षेत्र में पुरी तरह आत्मनिर्भर हो चुके हैं, अभी हाल ही में अपने स्वदेशी हथियारों के बल पर ही ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत चंद मिनटों में पाकिस्तान की भूमि पर बिना पैर रखे स्वदेशी तकनीक से तहस-नहस कर दिया, आज भारत विश्व में हर क्षेत्र में नई उभरती ताकत के रूप में स्वयं को स्थापित कर रहा है, हमारा देश प्रधानमंत्री, प्रदेश मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद इस बीमारू प्रदेश को विकास की नई दिशा मिली, वर्ष 2017 से पूर्व सरकारी खजाने में हमेशा धन की कमी रहती थी, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को समय से वेतन भी नहीं मिल पाता था लेकिन आज प्रदेश के खजाने में राजस्व की कोई कमी नहीं है, उ.प्र. में सर प्लस राजस्व प्राप्त हो रहा है, आज उ.प्र. देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है, आज जो भी योजनाएं स्वीकृत हो रही हैं, उन पर तत्काल धन उपलब्ध कराकर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराकर जनोपयोगी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए भी तमाम योजनाएं संचालित है, विकास भवन के समीप प्रदेश का सबसे बेहतरीन अत्याधुनिक, एयर कंडीनशन म्यूजियम-ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है जल्द ही मैनपुरी में नया बाईपास बनने के बाद नए मैनपुरी को विकसित करने का कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व उ.प्र. के साथ जनपद में अराजकता का माहौल था, यहां के व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे, जिस कारण अधिकांश व्यापारी आगरा-दिल्ली शिफ्ट हो गए, लेकिन आज प्रदेश में तेजी से परिवेश बदला है, आज कानून का राज है, व्यापारियों को उ.प्र. में सुरक्षित माहौल मिला है यही वजह है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान रिकॉर्ड रू. 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए और ठीक 01 वर्ष के उपरांत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर रू. 10 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव धरातल पर क्रियान्वित हुए यह प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है।

जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भामाशाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि दानवीर भामाशाह ने आजादी से लगभग 400 वर्ष पूर्व महाराणा प्रताप की सहायता के लिए अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा देने का प्रण किया, आर्थिक सहायता के साथ-साथ उन्होने सेना का भी नेतृत्व किया, इसी का परिणाम था कि हल्दीघाटी के युद्ध महाराणा प्रताप ने अकबर की सेना को पराजित किया।

पर्यटन मंत्री, जिलाधिकारी ने जनपद के सबसे बड़े 05 करदाताओं एवं व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले 07 उद्यमियों को सम्मानित किया। उन्होंने सबसे अधिक जी.एस.टी., वैट जमा करने वाले राज मोटर्स के संदीप चौहान, प्रदीप चौहान, लकी कंट्रक्शन कम्पनी के सुनील, शुभम बिल्डर्स एवं कंट्रक्शन कम्पनी के प्रदीप कुमार गुप्ता, जेएमडीआर मैनेजमेंट प्रा.लि. के नितेश पाण्डेय एवं प्रकाश व्हीकल्स प्रा.लि. नवनीत गुप्ता को भामाशाह सम्मान के तहत प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं जस्सी मोटर के हरदीप पुरी, संतलाल इंण्डस्ट्रीज के अनिल अग्रवाल, एसपीएस कार्पोरेशन के सत्यपाल सिंह, फॉर्मा सेक्टर से राजीव भट्नागर, लक्ष्मी नारायण तापड़िया, धीरू राठौर, घनश्याम दास गुप्ता को व्यापार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता, अनुजेश प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार पांडेय, उदय चौहान, ब्लॉक प्रमुख घिरोर सत्यपाल यादव, अनिल अग्रवाल, घनश्याम गुप्ता, लक्ष्मी नारायण तापड़िया के अलावा अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, संयुक्त आयुक्त जीएसटी अभिषेक कुमार सिंह, उपायुक्त जीएसटी संजीव कुमार, सहायक आयुक्त जीएसटी आशीष मिश्रा, आलोक कुमार गौतम, निधि, नूतन, राज्य कर अधिकारी राजेश सक्सैना, अतुल अग्रवाल, के.के. चौहान, विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी हृदय नारायण, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम सहित अन्य अधिकारी, व्यापारी, उद्यमी आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त जीएसटी मनोज यादव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129