आमजन की शिकायतों का तत्परता से करे समाधान-एसडीएम

एसडीएम सुरेश कुमार ने समाधान शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने सीटीएम जितेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकांश का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए।

 

गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में ट्युबल कनैक्शन सही करवाने की शिकायत पर एसडीएम सुरेश कुमार ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करते हुए शिकायत का निदान किया जाए। निजी स्कूल द्वारा विद्यार्थियों की एसएलसी ने देने की शिकायत पर एसडीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि बच्चों की एसएलसी दिलवाई जाए। इस मामले का गंभीरता से लेते हुए सभी निजी स्कूलों को निर्देश दे कि किसी भी अभिभावक की इस संदर्भ में दोबारा शिकायत न आए। प्रॉपर्टी टैक्स बिल सही करवाने के संदर्भ में आई शिकायत पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रॉपर्टी टैक्स के बिल को सही करे। इसके अलावा समाधान शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बिजली, पानी, सीवरेज व अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।

 

एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने कहा कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सचिवालय सभागार में लगाए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129