आस्था कुंज रेवाड़ी का सीजेएम अमित वर्मा ने किया औचक निरीक्षण

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी श्री अमित वर्मा ने आज आस्था कुंज रेवाड़ी का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनके खान-पान, पढ़ाई और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर श्री वर्मा ने आस्था कुंज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बच्चों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब और कमजोर वर्गों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। इसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।

 

श्री वर्मा ने बताया कि सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोग तथा तीन लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता के पात्र हैं। इच्छुक व्यक्ति उप-मंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

 

इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए टोल फ्री नंबर 15100 जारी किया गया है, वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने भी हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 शुरू किया है, जिस पर लोग किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129