भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पर्व को शाहजहांपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहांपुर

अयोध्या भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पर्व को शाहजहांपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह से ही समस्त मंदिरों और घरों में रामभक्तो ने पूजा अर्चना की और विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शहर के हनुमतधाम पर अखंड पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को अपने हाथ से भंडारे स्वरूप प्रसाद वितरण किया। इसके बाद हनुमान धाम पर अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के संजीव प्रसारण को श्रद्धालुओं के साथ देखा। महिलाओ ने घरों में मंदिरों में भजन कीर्तन कर भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण को देखा। श्रद्धालुओं में भगवान श्री राम के अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी का यार पटाखे फोड़ कर नाच गाकर रेलियां निकाल कर जाहिर किया।पूरा शहर भव्यता के साथ भगवा रंग में सजा दिख रहा था। जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा था।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129