ज़िले में शुरू हुआ 85 वर्ष से ऊपर के पात्र वरिष्ठजनों व 40 प्रतिशत बेंचमार्क वाले पात्र दिव्यांगजनों के घरों से वोट डलवाने का अभियान

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

ज़िले के 1108 पात्र मतदाताओं से डलवाएं जा रहे हैं वोट

कोसली तथा बावल में 13/13 टीम तथा रेवाड़ी विधानसभा के लिए गठित की गई है 15 टीम

 

*रेवाड़ी, 25 सितंबर।*

 

85 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठजनों व 40 प्रतिशत बेंचमार्क वाले दिव्यांग जनों को अपना मत डालने के लिए पोलिंग बूथ तक न जाना पड़े, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने उनके घर में ही बैलेट पेपर से मतदान करने की वेकल्पिक व्यवस्था की थी। इसी को लेकर गठित टीमो ने बुधवार से ऐसे मतदाताओं के घर-घर जाकर वोट डलवाने का कार्य आरंभ कर दिया है।

 

पोलिंग पार्टी वरिष्ठजन तथा दिव्यांग मतदाता के घर में पहुंची और उनका वोट डलवाया। इसको लेकर मतदाता व उनके परिजनों में काफी खुशी देखने को मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लगा कि भारत निर्वाचन आयोग तथा जिला प्रशासन ने घर आकर वोट डलवाने का अभियान चलाया हैं।

 

जिले में 85 वर्ष की आयु सीमा या इससे ऊपर तथा 40 प्रतिशत बेंचमार्क या इससे अधिक के दिव्यांगजन घर से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया हैं। ऐसे 1108 पात्र मतदाताओं के फार्म 12 डी भरवाकर उम्मीदवारों को अवगत करवाया गया था। इनमें कोसली के 555, बावल के 256 तथा रेवाड़ी के 297 मतदाता शामिल हैं। इन सभी का वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियों के रूट बनाकर कोसली तथा बावल में 13/13 टीम तथा रेवाड़ी में 15 टीम गठित की गई है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि 25 सितंबर को होम वोटिंग का पहला राउंड पूरा किया गया है, अब इसके बाद बचे हुए मतदाताओं को दूसरे राउंड में 27 सितंबर को एक और अवसर मतदान का दिया जाएगा। मतदान के दौरान किसी भी राजनीतिक दल का अधिकृत एजेंट या स्वयं उम्मीदवार मौके पर उपस्थित रह सकता है।

 

सिरसा के रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जो मतदाता पोलिंग बूथ तक नहीं जा पाएंगे, उन्हें घर बैठे ही वोट डलवाने की सुविधा दी गई है, जो ज्यादा दिव्यांग व्यक्ति हैं वे घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के मतदान के लिए गठित पोलिंग पार्टियां भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार मतदान करवा रही है।

 

फ़ोटो कैप्शन: फार्म 12 डी भरकर जमा करवाने वाले पात्र मतदाताओं से वोट डलवाती पोलिंग पार्टियां

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129