रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया श्री नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का उत्सव

 

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में आज एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। संगठन पर्व के अंतर्गत ओजस्वी नेता नितिन नबीन को सर्वसम्मति से भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए जाने पर रेवाड़ी जिला भाजपा कार्यालय में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

रेवाड़ी भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस ऐतिहासिक क्षण को लाइव देखा और खुशी का इज़हार किया। जैसे ही दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा हुई, कार्यालय “भारत माता की जय” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. वंदना पोपली ने इसे भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ साधारण कार्यकर्ता भी मेहनत, त्याग और संगठन के प्रति समर्पण के बल पर सर्वोच्च पद तक पहुँच सकता है। श्री नितिन नबीन का निर्वाचन देशभर के करोड़ों जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक है।

डॉ. पोपली ने जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा वंशवाद को नकारकर योग्यता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार साधारण परिवार से आने वाले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, उसी तरह श्री नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना संगठनात्मक लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के उस संदेश का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने स्वयं को “कार्यकर्ता” और अध्यक्ष को “बॉस” बताकर संगठन की सर्वोच्चता को रेखांकित किया।

डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि श्री नितिन नबीन युवा हैं, ऊर्जावान हैं और संगठन का लंबा अनुभव रखते हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करेगी और विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाएगी।

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, कुलदीप चौहान, सुमन चौहान, प्रवीण शर्मा, धीरज यादव, नीतू चौधरी, कृपा जैमिनी, जतिन अरनेजा, दिनेश यादव, मौसमी रानी, अमृतकला टिकानिया, संजय रूस्तगी, मनोज सैनी, समीर कालड़ा, दीपक अग्रवाल, बलराज, सौरभ यादव, मुकेश रंगा, अजय रंगा, हरिद्वारी लाल, भूपेंद्र कुमार, इन्द्र राव, धर्मेंद्र मोरवाल, परविंदर किराड, दीपक कालका, संजय बडगुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129