हाईटेंशन लाइन की की चपेट में आकर हुई युवक की मौत, परिजनों ने लगाया बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी

मैनपुरी औंछा थाना क्षेत्र में छत पर गए युवक को हाईटेंशन लाइन की बिजली का करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही आनन फानन मे परिजन उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम ईकरी निवासी 35 वर्षीय रजनेश पुत्र इंद्रपाल अपने बीती रात घर की छत पर गया था। छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बिजली करंट की चपेट में वह आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। रजनेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और रविवार को दोपहर बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

परिजनों और ग्रामीणों ने रजनेश की मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताया पोस्टमार्टम हाउस परपरिजनों ने बताया कि मृतक के घर के आगे और पीछे दोनों तरफ से बिजली लाइन निकली हुई है। बिजली लाइन को घर से दूर करने के लिए कई बार बिजली कर्मचारियों से कहा गया। लेकिन बिजली कर्मचारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते रजनेश की जान चली गई। परिजनों ने कहा बिजली विभाग की लापरवाही के चलते रजनेश की जान चली गई परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129