अज्ञात कारणों से पेट में दर्द होने के बाद इलाज के दौरान हुई छात्राओं की मौत

राशिद हुसैन रिपोर्टर कुरावली मैनपुरी

गमगमीन माहौल मे छात्राओं का किया गया अंतिम संस्कार

 

कुरावली* कॉलेज से पढ़ कर घर पहुंची दो छात्राओं के पेट मे दर्द के साथ उल्टियां होने लगी। आनन फानन मे परिजन अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोनो सहेलियों ने अलग अलग अस्पतालो मे संदिग्ध अवस्था मे दम तोड़ दिया। एक साथ हुई दो मौतो से गांव मे मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शवो का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद दोनो सहेलियों का अंतिम संस्कार गमगमीन माहौल किया गया।

 

मैनपुरी के कस्बा कुरावली क्षेत्र गांव कल्याणपुर निवासी दो छात्रा कुमारी दिव्या पुत्री कुंवर सिंह व अंशिका पुत्री देवेंद्र सिंह जनपद एटा थाना मलाबन के सोहार रोड़ मलाबन स्थित आर के एस इंटर कालेज की कक्षा 12 की छात्राएं थी। मंगलवार को दोनो छात्राएं स्कूल बस से स्कूल पहुंची थी। स्कूल से लौटते समय छात्राओं के पेट मे दर्द होने लगा बस से उतर कर जैसे तैसे छात्राएं घर पहुंची हालत ज्यादा खराब होने पर अंशिका के परिजन कुरावली सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्स्कों ने अंशिका को मृत घोषित कर दिया। वही कुमारी दिव्या के परिजन गंभीर अवस्था मे एटा ले गये। इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत छात्राओं को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती अंशिका के उपचार के दौरान चिकित्सकों ने जहर की आशंका व्यक्त की है। हालांकि जहर क्यों और किन परिस्थितियों में खाया इसका ज़बाब अभी किसी के पास नहीं है।

गांव कल्याणपुर निवासी अंशिका और दिव्या हम उम्र होने के साथ ही गहरी दोस्त भी थीं। दोनों साथ-साथ पढ़ने जाया करती थी और साथ ही वापस आती थीं। मंगलवार की सुबह भी सब कुछ सामान्य ही था। छात्राएं घर पहुंची ही थीं। तभी अचानक अंशिका और दिव्या की तबियत बिगड़ने लगी। घरवाले दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन दोनो की जान नहीं बचा सके। अंशिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने जहर की आशंका व्यक्त की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान से बात की तो उन्होंने बताया छात्राओं के अंतिम संस्कार के बाद स्कूल प्रबंधक व परिजनों से पूछताछ कर जानकारी की जायेगी कि आखिर दोनों छात्राओं ने जहर खुद खाया या किसी ने खिलाया है। उनके साथ स्कूल से घर आने के दौरान क्या हुआ। इन सभी सवालों के जवाब तलाशने के लिए  पुलिस जांच में जुटी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129