रेवती नगरी व रेजांगला के शौर्य के प्रतीक रेवाड़ी में ध्वजारोहण गौरवमय पल : सुमित्रा चौहान

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान ने रेवाड़ी में किया ध्वजारोहण

रेवाड़ी, बावल व कोसली में राष्ट्रप्रेम व देशभक्ति के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

हर घर तिरंगा थीम के तहत उपमंडल कोसली में विधायक अटेली सीताराम यादव व बावल में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने किया राष्ट्रीय ध्वजारोहण

*रेवाड़ी, 15 अगस्त*

हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान ने कहा कि रेवती नगरी व रेजांगला के वीरों के सर्वोच्च बलिदान की धरा रेवाड़ी पर आकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने का जो उन्हें अवसर मिला वह उनके लिए गौरवमयी पल है। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय ध्वज के गौरवगान और राष्ट्र की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का स्मरण करने का दिन है। उन्होंने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम जैसी महान विभूतियों व भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वो वीर सपूतों के बलिदान को चिरस्थायी बनाने के लिए अपने अंदर राष्टï्र प्रेम व देशभक्ति की भावना को और मजबूत करें।

चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान गुरूवार को रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित 78वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर घर तिरंगा अभियान की मुहिम के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत अपना शुभ संदेश दे रही थी। उन्होंने अपने संदेश में जहां देश की एकता व अखंडता को बनाए रखते हुए जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी वहीं देश व प्रदेश के विकास की गौरवगाथा को आमजन के साथ सांझा किया। समारोह में युद्ध वीरांगनाओं व स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों को सम्मानित भी किया गया। समारोह से पहले चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान ने बावल रोड़ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर बलिदानियों व वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया।

चेयरपर्सन ने अपने संदेश में कहा कि सरकार ने ‘सैनिक व अर्ध-सैनिक कल्याण विभाग‘ का गठन किया है। युद्ध के दौरान शहीद हुए सेना व अर्ध-सैनिक बलों के जवानों की अनुग्रह राशि व आई.ई.डी. ब्लास्ट के दौरान शहीद होने पर अनुग्रह राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपए की गई है। यहां मैं आपको बताना चाहूंगी की कि रेवाड़ी जिला वीर सैनिकों की भूमि है और देश की सीमाओं पर रेवाड़ी जिले का सैनिक सजग प्रहरी के रूप में देश की सीमाओं पर खड़ा है। अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को नौकरियों में विशेष लाभ देने और स्वरोजगार हेतु 5 लाख रुपए तक का ऋण देने का निर्णय लिया है।

*जन-जन को सरकार की योजनाओं व सेवाओं का सरल तरीके से मिल रहा लाभ :*

सुमित्रा चौहान ने कहा कि ‘सुशासन से सेवा’ के संकल्प के साथ जनसेवा का दायित्व संभालने वाली वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ और ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ के मूलमंत्र पर चलते पूरे हरियाणा और हरेक हरियाणवी की तरक्की और उत्थान के लिए काम किया है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सरकार ने पारदर्शी शासन दिया है। गीता के कर्म के संदेश की इस पावन भूमि के इतिहास में धार्मिक असहिष्णुता और हिंसा का कोई स्थान नहीं रहा है। इसी के अनुरूप हम प्रदेश में आपसी प्यार, प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की बयार बहाने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। पिछले लगभग 10 साल में हरियाणा सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता के साथ-साथ उन बदलावों का साक्षी रहा हैं, जिनसे हर आदमी का जीवन सरल, सुगम और सुरक्षित हुआ है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा और जनता के बीच न केवल बेहतर व्यवस्था बनाने का काम किया गया है, बल्कि ऐसी व्यवस्था देने का प्रयास किया गया है, जिसमें जन-जन को योजनाओं और सेवाओं का सरल तरीके से लाभ प्राप्त हो।

*रेवाड़ी जिला को मोदी सरकार में मिली देश के 22वें एम्स की सौगात :*

चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करते हुए रेवाड़ी जिला को देश की 22वें एम्स की सौगात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने दी है। सरकार द्वारा हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक उपकरणों की वृद्धि की जा रही है ताकि नागरिकों को उनके घर द्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए तकरीबन एक करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत-चिरायु कार्ड घर बैठे ही बनाए गए हैं।

*हर वर्ग का ख्याल रख रही प्रदेश की नायब सरकार :*

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने गरीबों का जीवन-स्तर ऊपर उठाने के लिए गरीबों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान किए हैं। गरीबों के सिर पर छत उपलब्ध करवाने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत हजारों मकान बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को 100-100 वर्ग गज तथा शहरी क्षेत्रों में 30-30 वर्ग गज के प्लाट देने की योजना को मूर्तरूप दिया है और कई शहरों एवं गांवों में प्लाट प्रदान किए गए हैं। गरीब परिवारों को फ्री परिवहन सुविधांए देने के लिए हैपी कार्ड वितरित किए जा रहे है। हर गरीब को राशन मिले, इसके लिए राशन वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया है। गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने के लिए चिराग योजना चलाई गई है। कौशल रोजगार निगम के तहत कच्चे कर्मचारियों की भर्ती में भी गरीब परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा, कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करके उन्हें पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर डीए, वेतनवृद्धि आदि लाभ देने का निर्णय लिया गया है।

*सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेने वाला हरियाणा पहला राज्य : सुमित्रा चौहान*

चेयरपर्सन सुमित्रा चौहान ने कहा कि सरकार ने कृषि, उद्योग, व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि हर क्षेत्र में भी ई-गवर्नेंस के माध्यम से क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसमें किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लिया गया है। जिस प्रकार, परिवार पहचान पत्र के डेटा से विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को घर बैठे ही मिल रहा है, उसी प्रकार, कृषि क्षेत्र में ’मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल बनाकर किसान को लाभ देने वाली अनेक योजनाओं को जोड़ दिया गया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने बागवानी फसलों को मौसम की मार से बचाने के लिए ‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना‘ शुरू की गई है।

*उपमंडल स्तर पर मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह :*

जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर भी भारत देश की आजादी का त्यौहार 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपमंडल कोसली में मनाए गए उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अटेली से विधायक सीताराम यादव ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। वहीं बावल उपमंडल में आयोजित उपमंडलीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने ध्वजारोहण करने उपरांत परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गई।

*यह रहे मौजूद :*

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, नप चेयरपर्सन पूनम यादव, पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन डा. अरविंद यादव सहित जिला प्रशासन की ओर से आईजी राजेंद्र सिंह, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी गौरव राजपुरोहित, जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा, एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव, सीटीएम लोकेश, डीईओ कपिल पूनिया, रोडवेज जीएम देवदत्त, सीएमओ डा.सुरेंद्र यादव, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीएसपी डा.रविंद्र व डीएसपी पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारीगण मौजूद रहे। समारोह में मंच संचालन साहित्यकार एवं प्राचार्य सत्यवीर नाहडिय़ा द्वारा किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129