शाहाबाद में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित हुई बालिका दौड़, बेटियों में भरा आत्मविश्वास

तरंग गुप्ता शाहाबाद

पुलिस ने विजेता बालिकाओं को किया सम्मानित, दिया सुरक्षा का संदेश

 

शाहाबाद,हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत बुधवार को शाहाबाद पुलिस द्वारा अम्बेडकर पार्क मैदान में बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में श्री हर्ष पाण्डेय आदर्श इंटर कॉलेज विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ईजा, द्वितीय मीनाक्षी कुशवाहा और तृतीय अवनी दीक्षित रहीं।

200 मीटर दौड़ में प्रथम मुस्कान पाल, द्वितीय मोहनी और तृतीय सौम्या ने स्थान प्राप्त किया।

वहीं 500 मीटर दौड़ में प्रथम प्रयांशी, द्वितीय रिदा और तृतीय रीतू विजयी रहीं। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास भरते हैं और वे निर्भीक होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस ने उपस्थित बालिकाओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी दी तथा उन्हें सतर्क, आत्मनिर्भर और जागरूक रहने का संदेश दिया। बहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य वेदराम राजपूत ने शाहाबाद पुलिस के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129