जेसीआई ने सल्यूट अ साइलेंट स्टार कार्यक्रम के तहत फायर कर्मियों को किया सम्मानित

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। जेसीआई शाहजहाँपुर की ओर से “सल्यूट अ साइलेंट स्टार” कार्यक्रम के अंतर्गत अग्नि शमन केंद्र में कार्यरत फायर ऑफिसर्स को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह मुख्य अग्निशमन अधिकारी बी.एन. पटेल की निगरानी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बातचीत के दौरान बी.एन. पटेल ने जेसीआई अध्यक्ष नवनीश कटियार को बताया कि कार्य करते समय सबसे ज्यादा समस्या अग्निशमन वाहन को गंतव्य तक पहुंचना होता है जिसमें मार्ग अवरुद्धता के कारण काफी समस्या होती है ।

अतः नागरिकों से आग्रह किया गया कि जब भी कोई इमरजेंसी वाहन—जैसे फायर ब्रिगेड या एंबुलेंस—सड़क पर हो, तो पब्लिक स्वतः उसे रास्ता दें, ताकि ये कर्मवीर अपने गंतव्य स्थल पर शीघ्र पहुंचकर प्रभावी रूप से सेवा प्रदान कर सकें।

 

कार्यक्रम के दौरान फायर ऑफिसर्स के साहस, समर्पण एवं निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में जेसी नवनीश कटियार, जेसी अमित वर्मा,जेसी भुवन बंसल, जेसी अभिषेक जयसवाल , जेसी अमन मलिक, जेसी तरूण गुप्ता,

जेसी विपिन रस्तोगी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129