शाहाबाद में रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

शाहाबाद, हरदोई। कस्बे के लोगों के लिए आज का दिन खास रहा, जब लंबे समय से प्रतीक्षित रोडवेज बस अड्डे का उद्घाटन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी के निरंतर प्रयासों को प्रमुख कारण माना जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने परिवहन मंत्री का जोरदार स्वागत करते हुए इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।
मंत्री रजनी तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शाहाबाद नगर को यह आधुनिक बस स्टेशन मिला है, जो क्षेत्रवासियों के लिए सुरक्षित, सुगम और बेहतर यातायात सुविधा सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह बस अड्डा न केवल आवागमन को आसान बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की भी अच्छी-खासी मौजूदगी रही। शाहाबाद ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख श्यामू त्रिवेदी, गन्ना समिति अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, गोविंद पाठक और मनोज मिश्रा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बस अड्डे के उद्घाटन से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है और इसे शाहाबाद के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129