मेंस यूनियन ने मुख्य लोको बिजली इंजीनियर को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

करतार सिंह पौनिया ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद 

 

*टूण्डला* – शुक्रवार को मुख्य लोको बिजली इंजीनियर प्रयागराज को नॉर्थ सेंट्रल मेंस यूनियन टूण्डला ने सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमे लोको शाखा के शाखा मंत्री सरदार सिंह के नेतृत्व में एनसीआरएमयू प्रतिनिधि मंडल टूण्डला ने रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया जिस पर मुख्य लोको बिजली इंजीनियर प्रयागराज ने बहुत ही सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने जयपुर बांदीकुई तक पूर्व में डीजल क्रू की भांति इलेक्ट्रिक क्रू को भी संचालन हेतु जयपुर मंडल से बात करने पर सहमति दी सभी लोको के POH पर जाते ही ए सी लगवाने को बोला और जिन इंजन में एसी लगी है लेकिन कार्यरत नहीं है तो स्टाफ के सीएमएस रिपोर्ट दर्ज कराने पर तुरंत ठीक कराने को कहा है अत: रनिंग कर्मियों से विशेष आग्रह है कि एसी खराब होने पर तुरंत सीएमएस रिपोर्ट अवश्य दर्ज करें।ALP से SALP प्रतीक्षारत 2400 ग्रेड पे की सूची जल्द ही निर्गत करने को बोला है। मुख्य लोको निरीक्षक पर पड़ रहे वर्कलोड को देखते हुए जल्द ही मुख्य लोको निरीक्षक परीक्षा कराने के लिए बोला है आगरा एवम मथुरा से चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को टूंडला क्रू द्वारा संचालित किए जाने को सहमति दी है और टूंडला से प्रयागराज पूर्व में चलने वाली कुछ गाडियों को जल्द ही टूंडला क्रू द्वारा संचालित किए जाने को भी मुख्य लोको बिजली इंजीनियर ने सहमति दी है एवम शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी व शाखा अध्यक्ष सतीश कुमार ने मुख्य लोको बिजली इंजीनियर से कहा की रनिंग कर्मचारियों को समय पर अवकाश व रेस्ट नही मिल पा रहा कृपया कर्मचारियों को मिलने वाला लाभ जरूर दिया जाए इसकी सहमति भी दी गई है एवम शाखा अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा की नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन हमेशा कर्मचारी हित मैं काम करती आई है और कर्मचारी को होने वाली हर समस्या को उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनका निराकरण कराने का काम किया है ! ज्ञापन देने वालों मैं शाखा मंत्री सरदार सिंह.जयकिशन अजवानी.सतीश कुमार.रोशन लाल मीना .सुनील कुमार.वरुण तोमर उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129