स्वतंत्रता दिवस पर किड ज़ोन इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति की धूम

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज किड ज़ोन इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति और उत्साह से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की डायरेक्टर साक्षी रस्तोगी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त की।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पीजी कक्षा के बच्चों ने “लहरा के झूमे तिरंगा” गीत पर मनमोहक नृत्य एवं प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। वहीं एन सी कक्षा के बच्चों ने “ऐसा देश है मेरा” पर शानदार प्रस्तुति दी।

 

एल के जी एवं यू के जी के नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों की मासूमियत, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना ने पूरे वातावरण को उत्साह से भर दिया।

 

कार्यक्रम में अरीब खान, माहिर एवं सात्विक मिश्रा ने कविता एवं भाषण प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वहीं एल के जी कक्षा के दैविक ने “संदेसे आते हैं” गीत प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। लक्ष्मी, अनाया एवं शांभवी ने “देश रंगीला” गीत पर शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

 

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर साक्षी रस्तोगी ने कहा कि, “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। उनमें देशप्रेम, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना हम सभी का कर्तव्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जुड़ाव का अवसर देते हैं।”

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या मंतशा सिद्दीकी ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनकी वजह से हम आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमारा प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और राष्ट्रप्रेम भी दिया जाए।”

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं उज़मा खान, शाज़िया खान, लक्ष्मी, नैन्सी मिश्रा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन एवं बच्चों की मेहनत से पूरा कार्यक्रम सफल एवं यादगार रहा।

 

अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पूरा विद्यालय परिसर भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंज उठा। 🇮🇳

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129