नगर क्षेत्र में ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री के सख्त निर्देश

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

 

मुख्य मार्गो पर दुकानों के बाहर सामान रखने पर होगी सख्त कार्यवाही

 

रेड़ी ठेले वालों को वेंडिंग जोन में भेजने के निर्देश

रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रथम एवं द्वितीय बार जुर्माना उसके बाद होगी सख्त कार्यवाही

 

शहर के नर्सिंग होम एवं बारात घर स्वामियों के साथ बैठक कर 3 माह में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

 

शाहजहांपुर। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में नगर में यातायात, वाहन पार्किंग, साफ सफाई एवं लाइटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में एक आवश्यक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मंत्री जी ने कहा कि रात्रि 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रथम एवं द्वितीय बार जुर्माना लगाया जाए फिर भी ना मानने पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बैठक में मंत्री जी ने निर्देश दिए कि शहर की व्यवस्था को सुधारने के लिए पहले सभासदों, व्यापार मंडल एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी के साथ एक बैठक अवश्य कर ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर निगम की 5 से 6 प्रमुख मार्गो को चयनित कर उन पर यातायात व्यवस्था सुधारना सुनिश्चित करें। सड़कों पर अवैध तरीके से वाहन न खड़े हो, दुकानदार द्वारा दुकान के आगे सीमा के बाहर सामान रखने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध तरीके से खड़े वाहनों पर चालान की कार्रवाई करने से पहले एनाउंसमेंट अवश्य कराया जाए उसके बाद चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मंत्री जी ने निर्देश दिए कि घंटाघर, केरूगंज एवं बस अड्डे पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाए और होर्डिंग भी लगाया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात, वाहन पार्किंग एवं अतिक्रमण आदि व्यवस्थाओं पर कार्रवाई करने से पहले रोड शो करके लोगों को जागरूक किया जाए।

माननीय मंत्री ने एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए बाहर जाने वाली बसों का संचालन नए सैटलाइट बस अड्डे से करना सुनिश्चित करें जिससे शहर में यातायात प्रभावित न हो। सड़कों पर ठेले न लगाने दिया जाए रेड़ी ठेले वालों को बेडिंग जोन में भेजा जाए। मंत्री जी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि शहर की साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था अच्छे से होनी चाहिए।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीओ सिटी एवं सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए की शहर के नर्सिंग होम एवं बारात घर स्वामियों के साथ बैठक कर तीन महीनों में वाहन पार्किंग की व्यवस्था कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जब तक 3 महीनों में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कराई जाती है तब तक वाहन व्यवस्थित खड़े करने के लिए एक व्यक्ति की ड्यूटी लगवाना सुनिश्चित कराया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में चर्चा किए गए सभी प्वाइंटों पर कार्रवाई करना शुरू कर दें और 15 दिनों में इसका रिजल्ट भी दिखना चाहिए। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी एवं जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129