जननायक जनता पार्टी ने जिला रेवाड़ी की कार्यकारिणी की घोषणा के साथ पत्रकारों से की प्रेस कॉन्फ्रेंस – चौ. विजय पंच

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने आज जिला रेवाड़ी के पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए स्थानीय छायाकार एवं पत्रकार साथियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की।इस मौके पर चौ. विजय पंच ने सरकार से हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा जल्द से जल्द देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जहां-जहां जलभराव की समस्या बनी हुई है, उसकी त्वरित निकासी की जाए। इस विषय पर बीते दिन सीटीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया था।राशन वितरण प्रणाली को लेकर चौ. विजय पंच ने कहा कि पिछले कई दिनों से डिपो धारकों को दी गई मशीनें सही से काम नहीं कर रही हैं, जिससे आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार नए 6000 डिपो खोलने की बात कर रही है जबकि मौजूदा डिपो धारकों को समय पर कमीशन ही नहीं दिया जा रहा। ऐसे में नए डिपो खोलने का कोई औचित्य नहीं है।

 

इस अवसर पर मौजूद रहे:

भूप सिंह रसियावास (प्रदेश संयुक्त सचिव), बच्चू सिंह शाहपुर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), धर्मपाल देशवाल (प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य), किशन सिंह प्राणपुरा, जगदीश प्राणपुरा, कमल मंगलेश्वर (प्रवक्ता रेवाड़ी), भीम सिंह हरचंदपुर, झम्मन बिदावास, सुमन शर्मा, रमन यादव, विजेंदर सरपंच, यशवीर यादव, रवि कुमार सरपंच, मुकेश कुमार रेवाड़ी, विकास कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129