गोंडा वीरांगना महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस सपा कार्यालय आयोजित हुई विचार गोष्ठी

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद कर व्यक्त किए विचार

 

शाहजहांपुर। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का बलिदान दिवस बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाया गया।इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर एक गोष्ठी का आयोजन सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया और महारानी दुर्गावती जी के योगदान पर चर्चा की गई।इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती भारतीय इतिहास की अद्वितीय वीरता, साहस और स्वाभिमान की प्रतीक हैं। उन्होंने अन्याय और आक्रमण के सामने कभी घुटने नहीं टेके तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। गोंडवाना की महान शासक महारानी दुर्गावती का जीवन महिलाओं के सम्मान, सामाजिक न्याय और संघर्ष की प्रेरणा देता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी उनके शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए संकल्प लेती है कि कमजोर,वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

 

इस मौके पर सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव ने कहा कि महारानी दुर्गावती का बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनकी वीरता और त्याग को समाजवादी पार्टी शत-शत नमन करती है।”

 

इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा नेता लखन प्रताप सिंह,सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी,सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जाफरीन, इमरान खान,गुफरान खान,रोहित यादव,असलम खान,संतोष कुमार पाल,आसमा बी, आसफा खानम रानू खान,तय्यब खान, श्लोक मौर्य, यश मौर्य, फराज इदरीसी, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129