बड़े मंगलवार को आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान एवं राष्ट्रीय अनुसंधान मंडल द्वारा बूदी और शर्बत वितरण किया गया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। ज्येष्ठ मास के आठवें बड़े मंगल के पुनीत अवसर पर मंगलवार को आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान एवं राष्ट्रीय अनुसंधान मंडल ‘सक्षम’ ने संयुक्त रूप से खिरनीबाग स्थित रामचरण लाल धर्मशाला के सर्वशक्ति योग मंदिर में बूदी और शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजन व आरती की। सुंदरकांड का पाठ उपरांत इसके बाद धर्मशाला के बाहर राहगीरों, श्रद्धालुओं और आमजन को बूंदी एवं शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। गर्मी में शीतल शरबत व प्रसाद पाकर राहगीरों ने आयोजकों का आभार जताया। संस्थान ने कहा कि बड़े मंगल के पावन पर्व पर सेवा-भाव से यह आयोजन किया गया।

आज के सेवा भाव एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के मुख्य संरक्षक हरि शरण बाजपेई पंकज शुक्ला एड. अजराम एंड. सोमेश्वर मिश्रा एड. समिति की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश मंडल अध्यक्ष नलिनी ओमर चाहत मिश्रा सक्षम के अध्यक्ष सुशील कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र मोहन त्रिवेदी व्यापारी नेता कंचन गुप्ता संगीता अग्रवाल मधु श्रीवास्तव पूजा रस्तोगी रम्मन गुप्ता रेनू गुप्ता गरिमा बाजपेई आदि का सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129