व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर। उ० प्र० उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज कलेक्ट्रेट में *सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत पाण्डेय को उनके दफ़्तर में सौंपा गया। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, महानगर महामंत्री अमित शर्मा और प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह सेठ सहित समस्त व्यापारी उपस्थित रहे।

 

व्यापारियों ने ज्ञापन के माध्यम से उठाई मांगे

 

जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का स्वास्थ्य बीमा हो और दुकान जलने पर 1 करोड़ का बीमा मिले, लेट रिटर्न या बकाया जमा करने पर ब्याज 18% से घटाकर 9% किया जाए, सभी विभागों के व्यापारिक लाइसेंस आजीवन बनाए जाएं, व्यापारियों के उत्पीड़न को रोकने के लिए सर्वे-छापों का कानून समाप्त हो, बिजली बिल में लगने वाले फिक्स और मिनिमम चार्जेस पूरी तरह खत्म हों, सुरक्षा हेतु व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को उचित माध्यम से मांगें सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर महेंद्र दुबे, रेहान मिर्जा, इकबाल खान, कंचन गुप्ता ,मयंक गुप्ता, ज्ञानचंद , प्रिंस होरा,शिव कुमार गुप्ता,प्रमोद मल्होत्रा, सच्चिदानंद, मोइन खां, अखिल मिश्रा, विवेक सहगल, मुश्ताक अहमद, वीरपाल, गुड्डू अंसारी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129