प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता: महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की सुपुत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शगुन ने जीता गोल्ड मेडल , शाहजहाँपुर का नाम किया रोशन

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। नोएडा के प्रमेथियस स्कूल में आयोजित प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में ‘एस्ट्रा’ (Abhinav Shooting & Training Range – ASTRA) के निशानेबाजों ने अपनी अचूक सटीकता का लोहा मनवाते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है।

प्रतियोगिता में सबसे बड़ी और गौरवमयी सफलता उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष श्री सचिन बाथम जी की सुपुत्री शगुन बाथम ने हासिल की। शगुन ने अपने वर्ग में असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) पाया और जिले को शीर्ष स्थान दिलाया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे व्यापार मंडल और जनपद में हर्ष की लहर है।

इसमें प्रदेश भर के 1700 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था।

 

सिद्धि को रजत व कांस्य, उप श्रमायुक्त नासिर खान चौथे स्थान पर

शगुन बाथम के स्वर्णिम प्रदर्शन के साथ-साथ ‘एस्ट्रा’ की ही सिद्धि ने भी रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं, उत्तर प्रदेश श्रम विभाग में उप श्रमायुक्त नासिर खान जी ने भी प्रतियोगिता में शानदार जौहर दिखाते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया; वे बेहद मामूली अंतर से पदक तालिका में आने से चूके, लेकिन उनके प्रदर्शन की हर तरफ सराहना हो रही है।

इसके अतिरिक्त गिरिष्ठा, सम्राट और प्रगुण ने भी अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विशेष रूप से प्रगुण की यह पहली प्री-स्टेट प्रतियोगिता थी, जिसमें उन्होंने अपने बेहतरीन शॉट्स से दिग्गजों को प्रभावित किया। गिरिष्ठा और सम्राट ने भी उम्दा प्रदर्शन कर ‘एस्ट्रा’ और शाहजहाँपुर का मान बढ़ाया।

कोच अभिनव शुक्ला ने जताया आभार, दीं शुभकामनाएं

‘एस्ट्राशूटिंग रेंज के संस्थापक एवं मुख्य कोच अभिनव शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए कहा:

“शूटिंग खेल युवाओं में एकाग्रता, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करता है। ‘एस्ट्रा’ में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधुनिक और सुरक्षित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका परिणाम आज राज्य स्तर पर दिखने लगा है। हमारा लक्ष्य यहाँ के बच्चों को राष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर तक ले जाना है।”

 

महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की सुपुत्री शगुन बाथम सहित सभी पदक विजेताओं और प्रतिभागियों की इस अद्भुत सफलता पर ‘एस्ट्रा’ परिवार, खेल प्रेमियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

अंत में श्री सचिन बाथम ने कोच व अन्य समर्थित कर्मियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129